फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two workers crushed by a car in tilak nagar

शहर में ‘सलमान कांड’, एक को रौंदा

Mon, 11 May 2015 02:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 11 May 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
two workers crushed by a car in tilak nagar
अंधेरी रात, सड़क किनारे सोते मजदूर, तेज रफ्तार दौड़ती कार और एक की मौत। सलमान खान के हिट एंड रन के जिस केस ने पूरे देश में तहलका मचा के रखा वैसा ही एक कांड अपने शहर में भी हुआ। पॉश इलाके तिलक नगर में शनिवार देर रात सड़क किनारे सो रहे दो मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।
विज्ञापन


इसमें एक मजदूर राजाराम (45) की मौत हो गई जबकि दूसरे लल्ली पांडेय (52) का हैलट में इलाज हो रहा है। हादसा करने के बाद चालक, कार लेकर फरार हो गया। कार की नंबर प्लेट मौके पर ही टूटकर गिर गई, लेकिन पुलिस संडे की छुट्टी मनाती रही और कार मालिक का पता करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


राजाराम सैनी और लल्ली पांडेय का घर लखनऊ के इटौंजा थानान्तर्गत कुमरावा गांव में है। दोनों ईदगाह कर्नलगंज निवासी हाजी इकबाल का जनरेटर चलाने का काम करते हैं। शनिवार को गोपालय गेस्ट हाउस के एक समारोह में दोनों जनरेटर लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात काम खत्म होने पर दोनों को नींद लगी तो वे सड़क के दूसरे छोर पर बनी आकृति कोटीवाल की कोठी से सटे बने फुटपाथ पर जा पहुंचे। अगल-बगल ट्री गार्ड और एक ओर प्याऊ कुटिया बनी होने से दोनों पूरी तरह निश्चिंत थे। चादर बिछाकर दोनों सों गए। पर रात लगभग साढ़े तीन अचानक चीख-पुकार से दहशत फैल गई।

स्वरूपनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ट्री गार्ड को तोड़ते, मजदूरों को कुचलते कोठी की दीवार से जा टकराई। धमाके जैसी आवाज सुन कोठी के भीतर सो रहा गार्ड बबलू जाग उठा। प्रत्यक्षदर्शी बबलू ने बताया कि उसने भीतर से ही शोर किया कौन है-कौन है।

तब तक कार चला रहे शख्स ने बैक गेयर लगाकर कार सीधी की और नवाबगंज की ओर भाग निकला। बकौल बबलू कार जाने के बाद उसने गेट खोला तो देखते ही होश फाख्ता हो गए। एक आदमी की मौत हो चुकी थी, दूसरा तड़प रहा था। तब तक शोर सुनकर गेस्ट हाउस के भीतर के कई लोग आ गए।

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल लल्ली पांडेय को हैलट में भर्ती कराया। एक ट्री गार्ड पूरी तरह टूट चुका था। उसमें लगा पेड़ गिरा पड़ा था। उसके नीचे रबड़ वाली दो चप्पल इधर-उधर पड़े थे। बाद में छानबीन में पुलिस को इन्हीं पेड़ों के बीच नंबर प्लेट पड़ी मिल गई।

इधर, बबलू ने बताया कि कार काफी बड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि कार मोड़ के पहले ही अपना छोर छोड़कर सड़क के दूसरे छोर पर बने फुटपाथ तक पहुंच गई। वहां मजदूरों को कुचल दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि कार चलाने वाला शख्स अधिक नशे में रहा होगा।

ब्रेक फेल होने की बात में दम इसलिए भी नहीं है क्योंकि बबलू के मुताबिक हादसे के बाद शोर मचने पर कार वाले ने कार को बैक किया फिर तेजी से ले भागा। 


कोहना एसओ रणजीत सिंह यादव न कहा कि राजाराम की पत्नी कोकिला सैनी ने वाहन नंबर दर्शाते हुए तहरीर दी थी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सोमवार को आरटीओ आफिस से इसके मालिक का नाम-पता निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed