फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   trying to misdeed with minor in kanpur

खाकी का कारनामा: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने कराया समझौता

Sun, 07 Feb 2021 01:14 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Feb 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
trying to misdeed with minor in kanpur
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में अपराध ग्राफ को कम दिखाने के लिए नौबस्ता पुलिस का कारनामा सामने आया है। हंसपुरम इलाके में मोबाइल की दुकान पर काम करने वाला 23 साल का युवक कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा के कमरे में दुष्कर्म की नीयत से घुस गया।
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर अभिभावक व आसपड़ोस के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस ने लोकलाज का भय दिखाकर पीड़ित परिवार का आरोपी से समझौता करा उसका 151 में चालान कर दिया। 
विज्ञापन

इलाके में रहने वाले डॉक्टर ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 11 बजे पास में ही मोबाइल की दुकान में काम करने वाला युवक बेटी के कमरे में छिप कर बैठ गया। नीचे स्थित कमरे में बेटी अपने छोटे भाई के साथ पढ़ाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात कमरे में छिपे दुकानदार ने सो रही बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया। चीख पुकार सुन कर पहली मंजिल पर सो रहे पिता व मां भाग कर नीचे पहुंचे तो युवक को कमरे में देख कर उसे पकड़ लिया।


पिता ने बताया कि पुलिस ने लोकलाज का भय दिखा कर छेड़छाड़ या दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज न कराने की बात कही और आरोपी के माता पिता से माफी मंगवा कर मामला थाने से ही रफादफा करा दिया। गोविंदनगर सीओ विकास पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। परिजन अगर तहरीर देंगे तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed