फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   trying to misdeed with Innocent in kanpur, accused arrested

घर के बाहर खेल रही थी मासूम, बहाने से घर ले गया युवक, किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2020 04:53 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jun 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
trying to misdeed with Innocent in kanpur, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के बेकनगंज में गोरा कब्रिस्तान के पास रहने वाली सात साल की मासूम बच्ची को बहाने से घर ले जाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर इलाके के लोग पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


बच्ची के पिता एक फर्म में कर्मचारी हैं। मंगलवार देर शाम बच्ची घर के पास ही दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि तभी इलाके में रहने वाले सलीम का बेटा सानू आया और बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया। वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन


उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बच्ची के कपड़े उतारने लगा। विरोध पर उसने बच्ची से मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। तब बच्ची ने शोर मचाया। इस पर इलाके के लोग पहुंचे। आरोपित दरवाजा खोलकर तेजी से बाहर भाग निकला। सूचना पर बेकनगंज थाने का फोर्स पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि आरोपित सानू को एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के स्वजन की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed