{"_id":"582186024f1c1b8553b3893f","slug":"truck-drivers-body-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ड्राइवर की लाश मिलने से सनसनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 08 Nov 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों को किया सूचित
कानपुर चकेरी थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रक चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ड्राइविंग लाइसेंस से हुई पहचान के आधार पर परिजनों को सूचना दी ।
विज्ञापन
कृष्णनगर चौकी क्षेत्र के काकोरी इलाके में मंगलवार सुबह राहगीरों ने एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना की ।सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी शिनाख्त ट्रक चालक रामचरण पाल 40 पुत्र शिवर्धा गोरठा झाँसी के रूप में हुई है। मृतक के। मुँह से झाग निकल रहा था जिससे ये अंदेशा जताया जा रहा जा रहा है की युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ होगा।
विज्ञापन