{"_id":"bbfd938457dfd210967d477835f5da4f","slug":"troopers-arrested-in-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली में छेड़खानी का आरोपी फौजी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम्रपाली में छेड़खानी का आरोपी फौजी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 04 Jan 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से कानपुर आ रही आम्रपाली एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी के आरोप में शुक्रवार देर रात सेंट्रल स्टेशन पर नशे में धुत फौजी को जीआरपी कांस्टेबल ने गिरफ्तार कर लिया। बाद उसे जेल भेज दिया गया।
अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस जब अलीगढ़ पहुंची, तो एस-4 कोच में सवार आईटीबीपी के जवान पवन कुमार उपाध्याय (35) ने बगल में बैठी महिला से छेड़खानी शुरू कर दी।
महिला के विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा। अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया तो फौजी उनसे भिड़ गया। इसकी जानकारी होते ही टीटीई ने इसका मेमो सेंट्रल स्टेशन पर डिप्टी एसएस कामर्शियल को दिया।
विज्ञापन
वहां से तत्काल इसकी सूचना जीआरपी प्रभारी को दी गई। रात करीब एक बजे आम्रपाली एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 8/9 पर पहुंची। जीआरपी कांस्टेबल ने नशे में धुत फौजी को ट्रेन से उतार लिया और जीआरपी थाने लाए।
जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि जवान पवन कुमार पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी बस्ती वर्तमान में आईटीबीपी में है और वह ग्लेशियर में तैनात है।
एस-4 कोच में उसने छेड़खानी की जिसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया है।