फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trapped in legal tactics hookah bar

कानूनी दांवपेच में फंसा हुक्का रेस्टोरेंट

Thu, 11 Feb 2016 01:30 AM IST
आशुतोष मिश्र/कानपुर
आशुतोष मिश्र/कानपुर Updated Thu, 11 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Trapped in legal tactics hookah bar

शहर में बिना लाइसेंस के करीब एक दर्जन हुक्का बार नियम-कानून के दांवपेच में फंस गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन इन्हें लाइसेंस देने को तैयार नहीं है। आबकारी विभाग हुक्का को अपनी परिधि से बाहर बता रहा है।

विज्ञापन


आर्यनगर के हुक्का रेस्टोरेंट को टाइटल तक बदलना पड़ रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिला तंबाकू मुक्त घोषित होने और हुक्का नाम पर आपत्ति करते हुए लाइसेंस के नवीनीकरण से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


शहर में कई हुक्का बार चल रहे हैं। इनके संचालकों का दावा है कि इनमें तंबाकू नहीं होती। अलग-अलग फ्लेवर का हुक्का पिलाया जाता है। इन हुक्का बार में ज्यादातर किशोर और युवक पहुंचते हैं। हुक्का के साथ रेस्टोरेंट चलाने वालों को खाद्य सुरक्षा विभाग ने खान-पान का लाइसेंस तो दे दिया है, लेकिन हुक्का का लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि नियमावली में हुक्का बार को लाइसेंस देने का प्रावधान नहीं है। यह विभाग जब नगर निगम के पास था तब कुछ प्रावधान थे। इधर, केमी क्रोम इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने सिटी क्लब में हुक्का बार का लाइसेंस मांगा तो इनकार कर दिया गया। कंपनी अब इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने पर विचार कर रही है।


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नोडल अफसर, -एसएच आबिदी ने बताया कि हुक्का खाद्य या पेय पदार्थ नहीं है। हुक्का बार के लाइसेंस पहले नगर निगम जारी करता था। कुछ लोग कोर्ट के आदेश की रूलिंग लेकर आए थे, लेकिन उसमें भी ऐसा नहीं कहा गया है। हुक्का रेस्टोरेंट के नाम पर जिला तंबाकू मुक्त घोषित होने के कारण आपत्ति जताई थी। संचालक नाम बदलने पर राजी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed