फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Train caught in trafficking of girls

ट्रेन में पकड़ी लड़कियों की तस्करी

Wed, 18 Nov 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Train caught in trafficking of girls

पांच लड़कियों को तस्करी कर ले जा रहे दो लोगों को जीआरपी और आरपीएफ ने मंगलवार शाम धर दबोचा। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से इन्हें असम से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पांचों लड़कियां नाबालिग हैं।

विज्ञापन


इनमें से एक लड़की को दोबारा ले जाया जा रहा था। उसने बताया कि लड़कियों को दिल्ली में एक महिला को सौंप दिया जाता है। इसके बाद दिल्ली और आसपास के जिलों के घरों में जबरदस्ती काम करने भेज दिया जाता है। लड़कियां पहुंचाने वाले को 10 से 20 हजार रुपये कमीशन मिलता है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


वहीं लड़कियों को चाइल्ड लाइन संस्था को सौंप दिया गया है। असम से दिल्ली जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में इलाहाबाद से आरपीएफ की महिला टास्क फोर्स चढ़ी। एसआई रिंकू सिंह, कांस्टेबल निशा गौतम और सरिता के साथ चेकिंग करने लगीं। इसी दौरान पांच लड़कियों का एक महिला यात्री से विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई ने विवाद निपटाने के बाद लड़कियों से बातचीत की। सभी ने बताया कि वह दिल्ली जा रही हैं और उनके साथ के दो लोग दूसरी बोगी में बैठे हैं। इस पर एसआई को शक हुआ। उन्होंने आरपीएफ थाना प्रभारी और जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय को सूचना दी। शाम करीब 4:35 बजे ट्रेन सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।

जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने बोगी को घेरकर पांचों लड़कियों और दोनों आरोपियों असम के मंदार कुट्टी कोकराझार निवासी हरघा उरंग, डलावरी पट्टू अक्षय के अशोक लकड़ा को पकड़ लिया। पांचों लड़कियां भी कोकराझार जिले की हैं। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में लड़कियों को रिश्तेदार बताया।

उधर लड़कियों से महिला पुलिस ने पूछताछ की तो एक फफक पड़ी। बोली उन्हें दिल्ली ले जाकर घरों में काम कराया जाता है। घर से अकेले निकलने नहीं दिया जाता है। उसने बताया कि वह पहले भी दिल्ली गई थी, सामान और काम के पैसे लेने की वजह से वह दोबारा जा रही है। इसके पहले भी ये दोनों कई लड़कियों को दिल्ली पहुंचा चुके हैं।

इंस्पेक्टर के मुताबिक मामला लड़कियों की तस्करी का है। अशोक और हरघा के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने और मानव तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाबालिग के शोषण के चलते पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

दिल्ली में लड़कियों की डिलीवरी लेने वाली महिला की तलाश में पुलिस की एक टीम भेजी गई है। महिला से पूछताछ के बाद और भी जानकारियों हाथ लग सकती हैं।

एक को भांजी, दूसरी को बताया भतीजी
हरघा उरंग ने लड़कियों में एक को भांजी और दूसरी को भतीजी बताया तो पुलिस वालों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। हरघा ने बताया कि एक लड़की उसकी दूर की रिश्तेदार है। बाकी उसके जिले की रहने वाली हैं। वह लड़कियों को दिल्ली में एक मैडम को सौंप देता है।

मैडम इन्हें दूसरे घरों मेें काम पर भेज देती हैं। लड़कियों को पहुंचाने पर उसे प्रति लड़की 10 हजार रुपये कमीशन मिलता है। वहीं लड़की को दो हजार रुपये प्रतिमाह पगार मिलती है। जिस घर में लड़की को काम दिलाया जाता है। वहां उसके रहने और खाने की व्यवस्था भी होती है।

लड़की के घरवालों को पैसों की जरूरत है तो वो मालिक से पैसा लेकर हरघा के बैंक अकाउंट में जमा कराती हैं। हरघा लड़की के घर में पैसा पहुंचाने की व्यवस्था करता है। इसमें भी उसका कमीशन तय होता है।

अशोक ने एक को बताया पत्नी
दूसरे आरोपी अशोक ने एक लड़की को अपनी पत्नी बताया। कहा कि उसने प्रेम विवाह किया है। वह लड़की को लेकर भाग गया था। उसके घरवालों ने थाने में रिपोर्ट भी लिखा रखी है। जीआरपी कोकराझार जिले की पुलिस से मामले की जानकारी जुटा रही है।


मालकिन रख लेती है सामान
एक लड़की ने बताया कि वह एक महीना पहले घर गई थी। मैडम (जिनके घर में काम करती है) ने कपड़े और सामान रख लिए थे। दो महीने की पगार भी नहीं दी। कहा था कि जब लौटकर आना तो सामान और पैसा मिल जाएगा। अब पुलिस सुनीता को लेकर मैडम की तलाश में गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed