फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   To resist tampering murder

खंभे से सिर लड़ा-लड़ाकर मार डाला

Mon, 02 Feb 2015 03:09 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 02 Feb 2015 03:09 AM IST
विज्ञापन
To resist tampering murder
पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक भट्ठा मजदूर ने शनिवार रात साथी मजदूर का सिर बिजली के खंभे से लड़ा-लड़ा कर उसे मार डाला। इसके बाद शव को एक खेत में फेंक कर हत्यारोपी अपने घर में जाकर सो गया। सुबह शक में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अकेले हत्या की बात कबूल की। इधर, पुलिस ने दावा किया है कि हत्या की वजह आरोपी का अवैध संबंध हैं। मजदूर की पत्नी ने महाराजपुर थाने में आरोपी पर छेड़छाड़, गंदी नीयत और विरोध पर पति की हत्या कर देने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरसौल संवाददाता के मुताबिक रामगोपाल (32) कौशांबी के सैनी थानाक्षेत्र के केन गांव का रहने वाला था। वह पत्नी गीता और पांच बच्चों के साथ चार महीने पहले महाराजपुर के रामनगर (सरसौल) में यशोदा नगर निवासी विकास तिवारी के वीआईपी ईंट-भट्ठा में काम करने आया था। उसके गांव के दिनेश, सुमेर, वीरेंद्र, होरी लाल, रामनाथ और रामसुमेर भी काम करते हैं। सभी लोग भट्ठे पर ही झोपड़ी बनाकर रहते हैं। रामगोपाल की पत्नी गीता ने बताया कि तीन महीने पहले भट्ठे पर प्रतापगढ़ के अवधी का पुरवा गांव का सोनू उर्फ सरोज पासी काम करने आया था। वह भी भट्ठे में ही झोपड़ी बनाकर रहता है। गीता के मुताबिक सोनू अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत उन्होंने  पति से की थी। करीब 20 दिन पहले इसी बात पर पति का सोनू से झगड़ा हुआ था।  गीता का कहना है कि शनिवार शाम बाजार से लौटते वक्त भी रामगोपाल और सोनू का विवाद हुआ। गीता के मुताबिक रात करीब नौ बजे सोनू उनके घर आया। रामगोपाल को शराब पिलाने की बात कहकर साथ ले गया। इसके बाद रामगोपाल घर नहीं लौटा। सहकर्मियों ने रात में पूरे क्षेत्र में तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। सुबह सरसौल में ही संधू सिंह के गेहूं के खेत में रामगोपाल का शव पाया गया। एसपी ग्रामीण डॉ. अनिल मिश्र, सीओ सदर रमा शंकर तिवारी, एसओ मानिक चंद्र पटेल पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सोनू को उसके घर से दबोच लिया। सोनू ने पुलिस को बताया कि रामगोपाल को उसने सरसौल में जमकर शराब पिलाई। नशे में होने पर वह पत्नी की बात को लेकर फिर झगड़ा करने लगा। इस पर उसने एक ईंट उसके सिर पर मार दी। रामगोपाल के सड़क पर गिरने के बाद वह उस पर टूट पड़ा। लात-घूंसों से पीटने के बाद उसका सिर बिजली के खंभे में तब तक लड़ाता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। रामगोपाल की मौत के बाद घटनास्थल पर पड़े एक कपड़े से उसके हाथ बांधे। फिर शव को घसीट कर खेत में फेंक कर वह भाग निकला। एसओ मानिक चंद्र पटेल का दावा है कि घटना के पीछे अवैध संबंधों का मामला प्रकाश में आया है। गीता ने तहरीर में सोनू पर छेड़खानी, गंदी नीयत रखने और विरोध पर पति की हत्या की बात लिखी है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed