फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thrown heated oil on bjp mahila jiladhyaksha in kanpur

कानपुर: भाजपा नेत्री पर फेंका खौलता तेल, बाल-बाल बचीं, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Jan 2020 01:41 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jan 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
thrown heated oil on bjp mahila jiladhyaksha in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष(उत्तरी) सरोज सिंह पर पिता-पुत्र ने खौलता तेल फेंक दिया। वह बाल-बाल बच गईं। उसके बाद दोनों ने पथराव कर उनकी कार तोड़ दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


काकादेव शास्त्री नगर निवासी सरोज सिंह भाजपा महिला मोर्चा उत्तरी की जिलाध्यक्ष है। उनके मुताबिक 17 जनवरी से झंडा चौराहे के पास रहने वाले उनके भाई महेश सिंह की बेटी लापता हो गई थी। इसी संबंध में वह रविवार को महेश के घर गई थीं।
विज्ञापन


यहां पर उन्होंने महेश के पड़ोसी विजय पाल और उसके बेटे विष्णु को बुलाकर मामले में बातचीत करने लगी। इस पर दोनों पिता-पुत्र भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि घर के बाहर खड़े ठेले से कढ़ाई उठा उनके ऊपर गर्म तेल फेंक दिया। हालांकि उनके ऊपर तेल नहीं गिरा। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ न बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed