फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three person death in road accident

मैजिक पर ट्रक पलटने से तीन की मौत

Wed, 25 Mar 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 25 Mar 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड पर मांचा गांव के पास नमक का पैकेट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक मैजिक पर पलट गया। हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक यात्री जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। क्रेन मंगाकर ट्रक को हटाया गया और मैजिक का अगला हिस्सा काटकर घायल व शवों को निकाला गया। इस बीच करीब तीन घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


राजपुर थाना क्षेत्र के पिचौरा निवासी सरमान सिंह ने बताया कि उनका पुत्र यजुवेंद्र उर्फ संजू (22) निजी मैजिक चलाता था। वह मंगलवार को भोगनीपुर से सवारियां लेकर औरैया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांचा गांव के पास सामने से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मैजिक का अगला हिस्सा उसके नीचे दब गया।

कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि मैजिक के अगले हिस्से में फंसे ड्राइवर यजुवेंद्र, राजपुर गुवार निवासी अभिषेक उर्फ सोनू(18) और औरैया के कंभारा निवासी मायादेवी (27) की मौत हो चुकी थी।

गंभीर रूप से जख्मी गुवार निवासी चंद्रभान सिंह(18) को सीएचसी पहुंचाया गया। सोनू के चचेरे भाई शिवराम ने बताया कि सोनू और चंद्रभान इंटरमीडिएट जीवविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देने पुखरायां के राजकीय बालिका विद्यालय आए थे। मैजिक से वापस राजपुर आ रहे थे।


मायादेवी के परिजनों ने बताया कि वह अपने मायके भोगनीपुर के महेरा गांव से वापस औरैया जा रही थी। डीएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि सारमान सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ट्रक को निगरानी में ले लिया गया है, उसका ड्राइवर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed