फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three people arrested for demanding extortion in kanpur

कानपुर: महिला को ब्लैकमेल कर मांगे 1.10 करोड़, क्राइम ब्रांच ने तीन को दबोचा

Wed, 26 May 2021 09:52 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 May 2021 09:52 PM IST
सार

महिला से रंगदारी मांगने के मामले में कानपुर में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ बिठूर थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। सभी आरोपी जेल भेजे गए हैं।

विज्ञापन
three people arrested for demanding extortion in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस के जरिए करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त कराने की धमकी देकर तीन शातिरों ने एक महिला को ब्लैकमेल कर एक करोड़ दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित महिला की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार शाम को जब तीनों रकम लेने पहुंचे तो उनको दबोच लिया।
विज्ञापन


एक आरोपी अधिवक्ता है। जिसने पूरी साजिश रची। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बिठूर थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। सभी आरोपी जेल भेजे गए हैं। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि कुछ महीने पहले राजा यादव नाम का सटोरिया जेल गया था।
विज्ञापन


पुलिस के हाथ प्रॉपर्टी के दस्तावेज न लगे इसलिए उसने उनको ठिकाने लगा दिया था। मगर ये दस्तावेज उसके काकादेव निवासी परिचित एडवोकेट रामप्रकाश के हाथ लग गए थे। उसने एक महीने पहले राजा की पत्नी को फोन कर कहा कि उसकी 11 प्रॉपर्टी के दस्तावेज उसके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता कर लिया  है कि ये सभी प्रॉपर्टी अवैध हैं। इसलिए हर एक प्रॉपर्टी के दस लाख यानी कुल एक करोड़ दस लाख रुपये दे दो वरना पुलिस को शिकायत कर प्रॉपर्टी जब्त करवा देंगे। महिला ने क्राइम ब्रांच को सूचना दी। क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला के जरिए राम प्रकाश को पैसे देने की बात कहकर मंगलवार शाम काकादेव में बुलवाया। यहां पर क्राइम ब्रांच की टीम पहले से ही मौजूद थी। कुछ ही देर बाद तीन शख्स वहां पहुंचे। जिनको पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के पास मामले में बेहद अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उपलब्ध हैं।

सट्टे में हारा था 25 लाख, साजिश के पीछे ये वजह भी 
डीसीपी क्राइम ने बताया कि एडवोकेट राम प्रकाश राजा यादव का करीबी था। वो भी उसके साथ सट्टा खेलता था। कुछ समय पहले राजा से राम प्रकाश 25 लाख रुपये सट्टे में हारा था। तब से वो उससे खुन्नस रखने लगा था। जब राजा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की तो उसे चैन मिला था। इसी दौरान राजा की प्रॉपर्टी के दस्तावेज उसके हाथ लग गए थे। इसलिए उसने उसकी पत्नी से रकम वसूलने की साजिश रची। गिरफ्तारी के बाद तमाम लोगों ने राम प्रकाश की पैरवी की लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। 

इसलिए पुलिस से नहीं कर रही थी शिकायत
कमिश्नरी से पहले तत्कालीन एसपी साउथ दीपक भूकर व एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार की टीम ने करोड़पति सटोरिये राजा यादव को गिरफ्तार किया था। उसके पास से लाखों की रिकवरी हुई थी। जांच में पता चला था कि राजा नेपाल में रहता है।

वहां पर वो कसीनों में करोड़ों रुपये का सट्टा हर दिन कराता था। यही नहीं उसका कनेक्शन बॉलीवुड में है। वर्तमान में वह जेल में बंद है। इसी वजह से महिला ने शुरुआत में पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। जब वो परेशान हो गई और कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखा तब शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed