{"_id":"5ff3160cbab6c077ad0b7bef","slug":"theft-of-35-lakhs-at-the-cable-businessman-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: केबल कारोबारी के यहां 35 लाख की चोरी, अलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी, जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: केबल कारोबारी के यहां 35 लाख की चोरी, अलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी, जेवर उड़ाए
Mon, 04 Jan 2021 06:53 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नजीराबाद के अशोक नगर निवासी केबल कारोबारी बृजेंद्र चतुर्वेदी के घर रविवार रात चोरी हो गई। घर का ताला खोलकर दाखिल हुए चोरों ने नकदी समेत करीब 35 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। वारदात के वक्त बृजेंद्र परिवार संग एक दोस्त के यहां कार्यक्रम में गए थे।
देर रात लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। बृजेंद्र अशोक नगर में एक पुराने कमान में द्वितीय तल पर रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर और तीसरी मंजिल में अन्य लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि कैंट निवासी उनके दोस्त के यहां कार्यक्रम था।
रविवार शाम करीब सात बजे पत्नी रजनी और तीनों बेटियों संग दोस्त के यहां चले गए। देर रात करीब 12 बजे जब घर लौटे और अंदर पहुंचे तो कमरे में रखे अलमारी और बेडबॉक्स का सारा सामान बिखरा पड़ा था। शातिरों ने अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी और जेवरात पार कर दिए थे।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि कारोबारी का मकान तीन मंजिला है। मकान के आसपास वाले सभी मकानों की छतें नीची हैं। चढ़ने का कोई रास्ता नहीं है। बृजेंद्र रात में खुद ही मेन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। ऐसे में चोर किस रास्ते से आए, इसका पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पालतू कुत्ता भौंकता रहा, पड़ोसी सोते रहे
बृजेंद्र ने बताया कि वह जाने से पहले पालतू कुत्ते को हॉल में छोड़कर गए थे। देर रात लौटे तो वह हॉल के बजाय बालकनी में मिला। बालकनी का दरवाजा भी खुला था। पुलिस ने जब पड़ोसियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि देर रात कुत्ते की आवाज तो आ रही थी। उनको लगा कि बृजेंद्र परिवार के साथ बाहर गए हैं। इसीलिए भौंक रहा होगा।
परिचित पर शक
थाना प्रभारी ने बताया कि बृजेंद्र ने खुद दोनों मुख्य दरवाजों पर ताला लगाया था। आने के बाद उन्होंने ही खोला। ऐसे में किसी बाहरी आदमी का आकर ताला खोलना और वहां से फरार हो जाना, संदेह के घेरे में है। ऐसे में आशंका है कि आरोपी कारोबारी के परिचित ही हैं। उसने डुप्लीकेट चाभी बनवा ली और अंदर घुस गया। पालतू कुत्ते ने हमला भी नहीं किया।