{"_id":"5e071b048ebc3e87e86b2600","slug":"theft-in-jewellery-shop-in-kanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल किया पार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल किया पार, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 28 Dec 2019 02:44 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान में लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कलेक्टर गंज स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सुबह करीब 11 बजे लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा और दुकान मालिक को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा।
दुकान मालिक के मुताबिक चोरों ने पहले शुभम गुप्ता की सेलिब्रेशन गैलरी गिफ्ट शॉप के ताले तोड़े और शटर उठाकर चोरी करने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने उनकी दुकान के चैनल के ताले व अंदर शटर के ताले तोड़े और दुकान में घुसकर अंदर रखे लाखों के जेवर पार कर दिया। चोरों ने तिजोरी भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
एसएसपी अनंत देव ने बताया फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की जांच में सामने आया है कि चोर पड़ोस की बिल्डिंग से छत के रास्ते बिल्डिंग में दाखिल हुए। उन्हें नीचे उतरने के रास्ते भी शायद पहले से मालूम थे। मौके पर पेचकस आदि कई उपकरण और दो बैग बरामद हुए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।