फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   theft in jewellery shop in kanpur

ज्वैलर्स की दुकान में चोरों का डाका, चांदी के बर्तन, हीरे की अंगूठी समेत पांच लाख का माल किया पार

Sat, 23 Nov 2019 01:30 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
theft in jewellery shop in kanpur
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में श्याम नगर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से शनिवार सुबह शातिर चोरों ने करीब पांच लाख का सामान पार कर दिया। सुबह क्षेत्रीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो चोरी की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन


राजीव नगर लाल बंग्ला निवासी नितिन सिंह की श्याम नगर पुल के नीचे नितिन ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

सुबह करीब 6 बजे क्षेत्रीय लोगों ने दुकान का शटर उठा देखकर उन्हें जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर उन्होंने देखा तो पता चला कि चोरों ने चैनल और शटर में लगे तालों को काट दिया। उसके बाद चोरों ने शटर को जैक से उठाकर दुकान में दाखिल हो गए।

जिसके बाद चोरों ने दुकान के काउंटर में रखे चांदी के बर्तन, डायमंड की अंगूठी व अन्य ज्वैलरी समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। वहीं पुलिस के आने के बाद पता चला कि शातिर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खराब कर दिया है।
विज्ञापन

जिस वजह से फिलहाल सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाई है। वहीं मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड की टीम दुकान में जांच करने के बाद श्याम नगर क्रॉसिंग तक पहुंच कर लौट आई।

जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर क्रॉसिंग की तरफ से भी होकर भागे हैं। थाना प्रभारी रणजीत राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed