फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   theft in durga temple kanpur

दुर्गा मंदिर से चांदी का छत्र, त्रिशूल, मुकुट ‘गायब’, भक्तों में फूटा आक्रोश

Thu, 03 Nov 2016 10:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
 theft in durga temple kanpur
पुलिस पहले हुई चोरी की घटनाओं का खुलास नहीं कर पाई और अब एक और चोरी
कानपुर देहात रूरा कस्बा कस्बे में दुर्गा मंदिर से चांदी का छत्र, त्रिशूल और मुकुट ‘गायब’ देख भक्तों आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर देवताओं के छत्र, मुकुट आदि चोरी कर लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और लौट गई। सर्वराकार राजनारायण मिश्रा ने कहा कि करीब छह माह पहले हुई चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो सका इस कारण वह अब रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएंगे। इससे पहले कई बार चोरी हो चुकी है। वारदार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

मंदिर परिसर में स्थित कमरे में पुजारी किशोरी बाबा रहते हैं। बुधवार की रात करीब दो बजे वह लघुशंका के लिए उठे तो उनकी निगाह मंदिर में रखी देवताओं की मूर्तियों पर पड़ी। देखा कि दुर्गा जी का छत्र व त्रिशूल और साईं बाबा का मुकुट गायब थे, इस पर उन्होंने इसकी सूचना राजनारायण मिश्रा को मोबाइल पर दी। कुछ ही देर में वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। छत के रास्ते चोर मंदिर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले सात मई की रात को चोर मंदिर में घुसकर दान पात्र से आठ हजार की नगदी समेत करीब 60 हजार के देवताओं के आभूषण आदि चुरा ले गए थे, जिसके बाद उन्होंने घटना की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस जांच के नाम पर तीन लड़कों को पकड़ कर लाई और बाद में छोड़ दिया। तक से आज तक घटना की केवल जांच ही चल रही है।पहले हुई चोरियों का खुलासा न होने से उन्होंने इस बार चोरी की तहरीर भी पुलिस को नहीं दी। यदि पहले हुई चोरी का खुलासा हो गया हो जाता तो यह नौबत न आती। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed