{"_id":"29859fa7c05a05350e5ea4ef8307834f","slug":"the-young-man-killed-the-bodies-thrown-into-wells-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 22 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधनू के कठारा गांव स्थित मजरा दयालपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। कुएं के पास खेत में खून से सना चाकू पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दमकल टीम को बुलाकर शव को बाहर निकाला। युवक के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
कठारा निवासी राजेश के दयालपुर स्थित खेत के कुंए में बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। राजेश ने पुलिस को बताया कि बटाईदार दिरपाल ने कुएं से बदबू आने पर झांका तो अंदर लाश दिखी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस कुएं से शव निकालने में नाकाम रही तो दमकल टीम को बुलाया गया। टीम ने शव को कुएं से बाहर निकाला। शव युवक का था। उसकी गर्दन और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे और उसकी जीभ भी बाहर थी। जिससे माना जा रहा है उसका गला भी घोंटा गया होगा।
विज्ञापन
तीन-चार दिन पुराना शव
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या तीन से चार दिन पहले हुई होगी। इस बीच चुनाव होने से पुलिस चुनावी रंजिश से भी वारदात को जोड़कर देख रही है। इसके अलावा शरीर पर कम कपड़े आशनाई की ओर भी इशारा कर रहे हैं।
युवक ने संघर्ष भी किया
घटनास्थल को देखते हुए पुलिस का मानना है कि जहां चाकू मिला वहां युवक की हत्या हुई होगी फिर उसे घसीटकर कुएं में फेंक दिया होगा। युवक ने हत्यारों से संघर्ष भी किया।
कुएं के पास ही पड़ा था चाकू
पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर खेत में खून के निशान मिले। पास में ही पुलिस को खून से सना चाकू भी मिला। चाकू के पास ही एक चप्पल और बेल्ट भी पड़ी थी, जो कि युवक की ही मानी जा रही है। एसओ ने बताया कि युवक की उम्र 30 से 35 के बीच लग रही है। शरीर पर काली टी शर्ट और लाल रंग का लंगोट है।