फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The four-year-old girl attempted rape, murder

चार साल की बच्ची से रेप का प्रयास, हत्या

Mon, 18 May 2015 02:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 18 May 2015 02:53 AM IST
विज्ञापन
The four-year-old girl attempted rape, murder
मंधना में शनिवार को रात दुष्कर्म में नाकाम दो युवकों ने साढ़े चार साल की मासूम को मार डाला। दोनों ने बच्ची को घर के करीब खेलते समय टॉफी देने के बहाने बुलाया था। शव सुबह गांव के तालाब में मिला। पूरा शरीर मिट्टी से धंसा था। बच्ची के केवल पैर नजर आ रहे थे। पास में ही एक तकिया का खोल पड़ा हुआ था। दोपहर बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। दोनों पर बच्ची के अपहरण, हत्या, दुष्कर्म की कोशिश, पॉक्सो और दलित एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की संभावना में स्लाइड भी बनाई गई है। मासूम के पिता पुताई का काम करते हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटे व साढ़े चार साल की इकलौती बेटी थी। बच्ची के पिता ने बताया कि वह सुबह काम पर चले जाते हैं और रात में लौटते हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी लापता हुई और तब से उसका पता नहीं चला। करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ बच्ची को तलाशते रहे। सुबह गांव में रहने वाले गोलू ने बताया कि तालाब किनारे किसी बच्चे का शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलू अपने चाचा के खेत पर गया था, तब उसने शव देखा। शव की शिनाख्त होते ही गांव में कोहराम मच गया। इलाकाई लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कल्याणपुर सीओ पवित्र मोहन त्रिपाठी, बिठूर थाने की फोर्स, एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि जहां पर बच्ची का शव मिला है, वहां आदर्श उर्फ सोनी उर्फ लल्ली को शनिवार शाम देखा गया था। पुलिस ने लल्ली को दबोच लिया। पूछताछ में उसने परचून दुकानदार मनीष सविता उर्फ मुनीश का नाम लिया। पुलिस ने उसे भी धर दबोचा।

घंटों पूछताछ के बाद बिठूर एसओ ने बताया कि दोनों ने अपराध कबूल लिया है। दोनों ने टॉफी देने के बहाने बच्ची को बुलाया और उसे अगवा करके मनीष की दुकान की कोठरी में ले गए। वहां दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच परिजनों ने बच्ची की  तलाश शुरू कर दी। तब दोनों ने तकिये से बच्ची का मुंह दबा दिया।


इसके बाद उसे तकिया के खोल में भरकर एक किनारे रख दिया। बकौल पुलिस इतना करने के बाद दोनों बाहर निकले। लल्ली अपने घर चला गया, जबकि मनीष बच्ची की तलाश का नाटक करने लगा। देर रात करीब तीन बजे दोनों फिर मिले और बिटिया को मृत समझकर तालाब में दबा आए। एसओ ने बताया कि बच्ची की मौत डूबने से हुई है। ये लोग उसे मृत समझकर वहां दबा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed