{"_id":"5c6c2ad17a6197a9b0341ee3b248df8c","slug":"the-fierce-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार हो गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूंखार हो गए लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरभर में पुलिस को घूम-घूमकर चुनौती दे रहे बाइक सवार लुटेरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को काकादेव में बाइक सवार लुटेरों ने पर्स लूटने के लिए सरेराह महिला की जान खतरे में डाल दी।
बाइक के पीछे बैठी महिला छीना-झपटी के दौरान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर मौके पर मौजूद पब्लिक के आगे बढ़ने पर लुटेरे तमंचा लहराते हुए भाग निकले। इसके बाद नजीराबाद में वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने लात मारकर स्कूटी सवार मां-बेटी को गिरा दिया।
इसके बाद पर्स लूटकर फरार हो गए। वहीं, गोल चौराहा और कोकाकोला क्रॉसिंग पर खड़ी पिकेट पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। घायल मां-बेटी को पास को एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन
बर्रा दो निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ऑर्डनेंस फैक्ट्री में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट हैं। सुनील ने बताया कि गुरुवार दोपहर को काकादेव हितकारी नगर निवासी रिश्तेदार वंदना श्रीवास्तव के घर गए थे। इसके बाद वह वंदना के साथ खरीदारी के लिए विजय नगर जा रहे थे।
डबल पुलिया से विजय नगर की तरफ साईं मंदिर के सामने पीछे से आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने वंदना के हाथ से पर्स छीनने के लिए झपट्टा मारा। इसकी वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों जमीन पर गिए। वंदना के दोनों घुटने, कोहनी समेत शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं।
सुनील का आरोप है कि कंट्रोल रूम को सूचित करने के बावजूद पुलिस आधा घंटा बीतने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची। आखिर में सुनील ने काकादेव थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि पर्स में मोबाइल, आधार कार्ड, 7 हजार रुपये समेत अन्य जरूरी कागजात थे। एसओ काकादेव ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
रायपुरवा देव नगर निवासी पवन मिश्रा कचहरी में स्टांप विक्रेता हैं। गुरुवार शाम उनकी पत्नी रीना और बेटी श्रेया स्कूटी से जीटी रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट शॉपिंग करने जा रही थीं। श्रेया ने बताया कि कोकाकोला क्रॉसिंग से कुछ दूर जीटी रोड पर बाइक सवार तीन लुटेरों में एक ने स्कूटी में बैठी रीना से पर्स लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर फिर एक साथ दो लुटेरे ने पर्स खींचने के साथ स्कूटी में लात मार दी।
स्कूटी के अनियंत्रित होने की वजह मां-बेटी जमीन में गिरकर घायल हो गईं। इसी बीच लुटेरे पर्स लेकर गोल चौराहे की ओर भाग निकले। उधर चंद कदम की दूरी पर गोल चौराहा और कोकाकोला क्रॉसिंग पर पिकेट प्वाइंट होने के बावजूद पुलिस को लूट की भनक तक नहीं लगी। रीना के पति पवन ने थाने में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पर्स में दो मोबाइल, एटीएम, पांच हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। एसओ नजीराबाद बृजेश यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों का पता लगाने में जुट गई है।