फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The drama of the students get to eat the worm

खाने में कीड़ा निकलने पर छात्रों का हंगामा

Wed, 22 Apr 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 22 Apr 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
The drama of the students get to eat the worm
गोविंद नगर स्थित उच्च शिक्षण संस्थान की मेस में खाने में कीड़ा निकलने पर भड़के छात्रों ने मंगलवार रात जमकर हंगामा किया। छात्रों ने इसकी शिकायत डायरेक्टर से की तो डायरेक्टर ने उल्टा छात्रों पर ही कार्रवाई की धमकी दे डाली। इससे आक्रोशित छात्रों ने परिसर में घूम-घूम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट प्रबंधन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को दोषी मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सीटीआई चौराहा स्थित एडवांस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में क्राफ्टमैन स्ट्रैक्टर ट्रेनिंग स्कीम (सीआईटीएस) की पढ़ाई कर रहे लगभग 230 छात्र संस्थान के हॉस्टल में रहते हैं।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि मंगलवार रात को सभी छात्र मेस में एक साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक छात्र के खाने में कीड़ा दिखाई दिया। कीड़ा निकलने का शोर होने पर अन्य छात्रों ने भी अपनी थाली में देखा तो दो छात्रों की थाली में और कीड़ा दिखाई दिया। एक सप्ताह में तीसरी बार खाने में कीड़ा निकलने पर छात्र भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के डॉयरेक्टर राजेन्द्र रॉव मान्यवर से फोन पर इसकी शिकायत की। छात्रों के मुताबिक शिकायत करने पर डॉयरेक्टर उल्टा उन पर ही भड़क गए, बोले शांत रहो, ज्यादा नेतागीरी मत करो। नहीं तो एक तरफ से सभी को रेस्टीकेट कर दिया जाएगा।

इसी पर वहां मौजूद छात्र भड़क गए। सभी छात्र खाना छोड़कर बाहर निकल आए और डॉयरेक्टर के खिलाफ जमकर नारे लगाए। हंगामा बढ़ते देख डॉयरेक्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी।


सूचना पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। इसके साथ ही कहा कि संस्थान के जिम्मेदार अधिकारी और छात्रों के बीच बैठक करारकर मामले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed