फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The doctor cover to robber

डॉक्टर ने लुटेरों को चटाई धूल

Mon, 01 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
The doctor cover to robber
कल्याणपुर शारदा नगर में एक डॉक्टर ने मोबाइल लुटेरों को धूल चटा दी। दबोच कर पीटा तो लुटेरे बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। आगे और पीछे दोनों नंबर प्लेट पर अलग-अलग नंबर लिखा है।
विज्ञापन


इन विराट अपार्टमेंट शारदा नगर निवासी डॉ फहीम मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहे हैं। रविवार रात डॉ. फहीम डिनर करने के बाद घर के बाहर टहलकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


डॉ. फहीम ने बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे को दबोच लिया और सड़क पर घिसटते चले गए फिर भी नहीं छोड़ा। कुछ दूर जाकर लुटेरे बाइक सहित सड़क पर गिर गए। डॉक्टर ने एक को दबोचकर पीटना शुरू किया तो दोनों डॉक्टर पर हावी हो गए। डॉ. फहीम ने खुद को सुरक्षित किया तो दोनों पैदल रेलवे क्रॉसिंग पार करके पॉलीटेक्निक की तरफ भाग निकले। बाद में पुलिस पहुंची। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों से भिड़ी, बचाई चेन
कानपुर। नजीराबाद थाने के पास बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन लूट का प्रयास किया। महिला ने लुटेरे को दबोच लिया तो धक्का देकर भाग निकले और चेन लुटते बच गई। सूचना पर नजीराबाद पुलिस पहुंची पर महिला तहरीर दिए बगैर चली गई। कौशलपुरी निवासी रजनी गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम को सीसामऊ बाजार शॉपिंग करने गई थी।


रिक्शे से घर लौट रही थी तभी नजीराबाद थाने से चंद कदम की दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन लूटने का प्रयास किया। महिला ने बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे को दबोच लिया। खुद को फंसता देख लुटेरा महिला को धक्का देकर भाग निकला। पुलिस की हीलाहवाली देख महिला ने तहरीर नहीं दी।  नजीराबाद एसओ बृजेश यादव ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed