{"_id":"5914c29e4f1c1bb737853ab8","slug":"the-boy-crossing-the-highway-crushed-the-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला
ब्ययूराो। कानपुर देहात
Updated Fri, 12 May 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर 150 फीट तक घसीटता गया
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रनियां। हाईवे पार करके पानी की बोतल लेने जा रहे एक युवक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे की एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार की दोपहर शेखपुर बुजुर्ग थाना कुठौंद जिला उरई-जालौन निवासी दशरथ सिंह(45) पुत्र अंगद सिंह अपने छोटे भाई सत्येंद्र सिंह की डीसीएम में बैठकर अपनी ननिहाल हरि सिंहपुर जा रहा था। दशरथ को प्यास लगी तो सत्येंद्र ने उमरन चौराहे पर डीसीएम खड़ी कर दी।
पानी लेने के लिए वह जैसे ही हाईवे पार करने लगा। वैसे ही अकबरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने रनियां पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची हाईवे की एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल लाया गया, यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इधर, रनियां पुलिस ने घेरा बंदी करके चौकी गेट के सामने ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
मृतक दशरथ के भाई जगभान ने बताया कि दशरथ शादीशुदा है। दशरथ के तीन बच्चे हैं। इस संबंध में रनियां चौकी इंचार्ज यू सी वर्मा ने बताया कि भाई जगभान सिंह ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
20 मिनट तक हाईवे पर तड़पता रहा दशरथ
रनियां। हाईवे पार करते समय दशरथ को जोरदार टक्कर लगने के बाद दशरथ 20 मिनट तक वहीं तड़पता रहा। स्थानीय लोगों का वहां पर मजमा लगा रहा लेकिन किसी ने युवक को हाईवे के किनारे तक नहीं किया। जबतक रनियां पुलिस मौके पर पहुंचती जब युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया।-