फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tents House workers murder

टेंट हाउस कर्मी की हत्या

Fri, 02 Jan 2015 02:28 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 02 Jan 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
tents House workers murder
कानपुर साउथ। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात टेंट हाउस कर्मी पंकज उर्फ लल्लू (28) की हत्या कर उसका शव सीओडी से सटे खेत में फेंक दिया गया। गुरुवार सुबह सड़क किनारे खेत के कंटीले तार में युवक का शव फंसा देख लोगों का मजमा लग गया। पंकज के सिर, चेहरे और पीठ में खरोंच के निशान थे। लोगों ने इसकी सूचना डॉयल 100 में दी। इस बीच सड़क किनारे भीड़ को देख वहां से गुजर रहे साइकिल सवार नीरज ने शव देख उसकी शिनाख्त छोटे भाई पंकज के रूप में की। नीरज ने मुहल्ले के विजय और बहनोई प्रदीप पर भाई को घर से ले जाकर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी पूर्वी प्रभाकर चौधरी, सीओ बाबूपुरवा आतिश कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पंकज के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई है। देर रात तक पंकज के परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर नही दी थी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बिधनू के गोपाल नगर निवासी पंकज अग्रहरी यशोदा नगर के नमक फैक्ट्री चौराहा स्थित खन्ना टेंट हाउस में काम करता था। परिवार में मां उर्मिला, भाई कमलेश, नीरज, धीरज और बहनें गुड़िया अंजली हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। नीरज के मुताबिक बुधवार शाम छह बजे के करीब मुहल्ले का विजय भाई को घर से ले गया था। देर रात तक पंकज के घर नही पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी मुहल्ले के दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। लेकिन पंकज का पता नही चला। गुरुवार सुबह विजय से पूछने पर उसने बताया कि पंकज अपने बहनोई प्रदीप के साथ गया था। नीरज का आरोप है कि विजय और कौशांबी जिले के विद्या चौराहा निवासी प्रदीप ने मिलकर भाई की हत्या के बाद शव खेत में फेंक दिया है। थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा ने बताया अभी तक पंकज के परिवारीजनों ने कोई तहरीर नही दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



इनसेट

फोरेंसिक टीम ने बताया था हादसा
पंकज के पैर सड़क से सटे खेत के कंटीले तार में फंसे हुए थे। शरीर पर खरोंच और गले में काला निशान था। साफ लग रहा था कि पंकज की हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है। लेकिन पुलिस और फोरेंािसक टीम इसे हादसा मान रही थी। शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही थी। बाबूपुरवा पुलिस बिना फोरेंसिक टीम को बुलाये शव पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी कर रही थी। तभी एसपी पूर्वी के घटनास्थल आने की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल और शव की स्थिति देखने के बाद भी फोरेंसिक टीम ने भी इसे हादसा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनोई डाल रहा था तलाक के लिये दबाव
इसी साल फरवरी में पंकज की बड़ी बहन अंजली का कौशांबी के विद्या चौराहा निवासी प्रदीप से विवाह हुआ था। प्रदीप शराब का लती था। इसका विरोध करने पर अक्सर अंजली के साथ मारपीट करता था। एक माह पहले प्रदीप ने अंजली को बुरी तरह पीटा था। जानकारी पर नीरज बहन को घर ले आया था। यहां एक हफ्ते तक अंजली निजी अस्पताल में भर्ती रही थी। अंजली के मुताबिक प्रदीप का किसी दूसरी महिला से संबंध है। बुधवार सुबह प्रदीप शराब के नशे में घर आया था। प्रदीप ने तलाक के पेपर में साइन करने के लिये उस पर दबाव डाला था। इससे इनकार करने पर प्रदीप ने देख लेने की धमकी दी थी। घटना के बाद से ही प्रदीप का मोबाइल नही मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed