फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teenager murder in bhognipur

किशोर की हत्या कर नाली में फेंकी लाश

Mon, 13 Apr 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 13 Apr 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
teenager murder in bhognipur
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिलखिनी गांव में एक किशोर की गला कसकर हत्या कर दी गई। गांव के नजदीक ही खेतों के बीच सूखी नाली में शव बरामद किया गया है। उसके पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि की गई है। पुलिस पड़ताल कर रही है। पिलखिनी निवासी राधेश्याम ने बताया कि करीब 15 साल पहले पुखरायां में पटेल चौक के पास उसकी पहली पत्नी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब पुत्र अंकित छह महीने का ही था। उसने ससुराल के परिवार में ही दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


पत्नी सीतादेवी के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसके पिता मनीराम अंकित का पालन पोषण करते थे। सभी लोग साथ ही रहते थे। अंकित(16) की बीमारी के कारण नजर कम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबत्ता वह खेतों में मजदूरी पर काम करता था और साइकिल से आता-जाता भी था। वह कभी-कभी गांव में किसी के घर सो जाता था। शनिवार की शाम खेतों में फसल कटवाने के बाद परिजनों के साथ घर आया था।

खाना खाकर कमरे में लेट गया था। रात में करीब 12 बजे आंख खुलने पर अंकित कमरे में नहीं था। किसी के घर चले जाने की सोच में तलाश नहीं किया गया। रविवार सुबह सीतादेवी के पुत्र विनोद ने खेत से लौटने पर अंकित की लाश नाली में पड़ी होने की जानकारी दी।

अंकित का अंगोछा और जूते नदारद थे। कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव बरामद किया गया है। तलाशने पर उसके जूते और अंगोछा नहीं मिले।

दूसरी जगह हत्या कर शव नाली में डाले जाने का अनुमान लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। गर्दन पर रस्सी के निशान भी थे। जांच में अंकित का अपने पिता से विवाद होने की जानकारी मिली है।


अंकित कभी-कभी दूसरे के घर सो जाता था, उस बिंदु पर भी पड़ताल की जा रही है। सिकंदरा के डीएसपी संजीव कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed