{"_id":"57c69d5d4f1c1b3c362cafb7","slug":"teenager-cry-in-pain-but-samajwadi-ambulance-should-not-come-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्द से कहराता रहा किशाेर नहीं मिली समाजवादी एंबुलेंस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्द से कहराता रहा किशाेर नहीं मिली समाजवादी एंबुलेंस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में ट्रेन से नीचे गिरने से घालय किशाेर व एंबुलेंस का इंतजार करते स्थानीय लाेग
विज्ञापन
समाजवादी एंबुलेंस सेवा शुरू कर अपनी पीठ थपथपाने वाले सरकारी नुमाइंदों को मोरीबाग असम के 16 वर्षीय नीतूदास से जरूर मिलना चाहिए। नीतूदास संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से गुवाहाटी से दिल्ली जा रहा था। फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में एकारी टीसी नाका के पास धक्का लगने से वह ट्रेन के नीचे गिर पड़ा। यह देखते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए समाजवादी एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। उधर घायल नीतूदास दर्द से कहरा रहा था। लोगों को उसका दर्द देखा नहीं गया और किसी तरह लोगों ने खुद से उसे पास के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां उसका प्रारंभिक उपचार किया जा रहा है। लेकिन इस वाक्या ने एक बार फिर से प्रदेश में स्वास्थ्य महकमा की मुस्तैदी की पोल खोल दी।