{"_id":"5d6e0ce58ebc3e01723255ec","slug":"tantrik-misdeed-with-woman-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला को नशीली चाय पिला तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, विरोध पर तंत्र-मंत्र से बर्बाद करने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को नशीली चाय पिला तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, विरोध पर तंत्र-मंत्र से बर्बाद करने की दी धमकी
Tue, 03 Sep 2019 12:29 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घंटाघर में एक तांत्रिक ने महिला को नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला ने विरोध किया तो तांत्रिक ने तंत्र मंत्र के जरिए दंपति को बर्बाद और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सोमवार को आईजी से न्याय की गुहार लगाई। आईजी ने फजलगंज पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
फजलगंज निवासी प्राइवेट कर्मी की पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ माह से घरेलू परेशानियाें को लेकर पति से काफी विवाद हो रहा था। रोज-रोज के विवाद से छुटकारा पाने के लिए महिला ने फोन के जरिए घंटाघर इलाके में रहने वाले एक तांत्रिक से संपर्क किया। समस्या सुनने के बाद तांत्रिक ने उसे घंटाघर स्थित अपने कार्यालय बुलाया।

जहां पूजा में नौ तोला सोना रखने की बात कही। इस पर महिला घर से जेवरात लेकर तांत्रिक के पास पहुंची। आरोप है कि तांत्रिक ने उसे नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसे जेवर भी गायब कर दिए। होश में आने पर जब महिला ने विरोध किया तो तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के जरिए जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद से लगातार तांत्रिक उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। तांत्रिक के धमकियों से तंग आकर उसने सोमवार को आईजी मोहित अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई। इस पर आईजी ने फजलगंज पुलिस से तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।