{"_id":"57fbce014f1c1b6e5228edd0","slug":"tampering-woman-refuse-compromise-teasing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ मामले में समझौता न करने पर महिला के घर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ मामले में समझौता न करने पर महिला के घर पथराव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एक महिला ने छेड़छाड़ के मामले में समझौता नहीं किया तो आरोपियों के परिजनों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। महिला के सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो महिला ने डीएम को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।
नौबस्ता थाना क्षेत्र के बख्तौरीपुरवा में रहने वाले ऑटो चालक की पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले टिंकू चौरसिया, अनंत तिवारी और कुलदीप पर 16 जुलाई को घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाने ही वाली है। इसके चलते आरोपी के परिजन महिला पर समझौते का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि मना करने पर टिंकू के भाई गन्नू ने साथियों संग मिलकर रविवार रात को महिला के घर पर पथराव किया। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी का कहना है कि गन्नू को हिरासत में लिया गया है।