{"_id":"584c17ba4f1c1be05944b6cd","slug":"student-troubled-from-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! दबंगों से बचाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब! दबंगों से बचाओ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:30 PM IST
सार
- बहादुरपुर गांव में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने एसएसपी से लगाई गुहार
- कई छात्राआें ने छोड़ी पढ़ाई
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में बेखौफ दबंगों की छेड़छाड़ से छात्राएं परेशान हैं। उनकी धमकी के चलते पीड़ित शिकायत की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते। एक छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटा महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत की भी तो कार्रवाई नहीं हुई। इससे सहमी छात्रा ने कालेज जाना ही बंद कर दिया। कुछ अन्य छात्राओं का भी ऐसा ही हाल है। वहीं एसएसपी का कहना है कि वह पीड़ितों को पूरी मदद देने का प्रयास करेंगे।
क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की एक छात्रा डिग्री कालेज में पढ़ती है। कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान रास्ते में दबंग आएदिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। छेड़छाड़ से परेशान छात्रा और उसके परिजनों को दबंगों ने धमकी भी दी।
छात्रा ने शुक्रवार को हिम्मत जुटाते हुए इसकी शिकायत 1090 पर की। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने बताया कि इससे पहले भी दबंग कई छात्राओं से छेड़छाड़ कर चुके हैं। छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने पढ़ाई ही छोड़ दी है। उन्हाेंने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इस संबंध में एएसपी राम किशन यादव ने बताया कि उन्हें 1090 की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। वह खुद ही काउंसलिंग करते है। यदि छात्रा को किसी तरह की परेशानी है तो वह उनसे मिल सकती है। पूरी गोपनीयता के साथ उसकी मदद की जाएगी।