{"_id":"b6d72b004a73517ff98fc93a3dc3c4a8","slug":"status-and-shed-blood-for-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुतबा और रकम के लिए बहा खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुतबा और रकम के लिए बहा खून
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मनगर में सपा के दो नेताओं और समर्थकों में मारपीट-पथराव की घटना में वर्चस्व की जंग मुख्य वजह है। विधायक इरफान सोलंकी से करीबी के चलते रजय की मोहल्ले में धाक है।
विज्ञापन
वहीं अनिल सोनकर अपने को दलित वोटों का बैंक बताते हैं। सपा में कद और विधायक से करीबी के लिए दोनों नेताओं में पुराना टकराव है। मोहल्लेवालों के मुताबिक दो संपत्तियों के लिए भी अनिल और रजय के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है।
विज्ञापन
अनिल जिस संपत्ति को खरीदना चाहता था, उसे रजय के भाई ने खरीद लिया और उस पर अपना आवास और सपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया। कुछ दिन पहले रजय के परिजनों ने मोहल्ले की ही एक और प्रापर्टी खरीद ली जिससे तनाव और बढ़ गया। लोगों के मुताबिक एक प्रापर्टी के लिए कुछ समय पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विधायक किसकी ओर
अनिल और रजय के बीच संघर्ष की सूचना पर पहुंचे सपा विधायक इरफान सोलंकी की भूमिका पर इलाकाई लोग कयास लगाते रहे। चर्चा करते रहे कि विधायक किस पक्ष से आए हैं। अनिल सोनकर पक्ष के लोग यह कहते सुने गए कि विधायक रजय का पक्ष ले रहे हैं।
अनिल विधानसभा, रजय पार्षदी लड़ा
अनिल सोनकर बसपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था जबकि रजय पार्षद का चुनाव लड़ा था। दोनों ही चुनाव हार गए थे। अनिल नजीराबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस पर हमले का मामला भी दर्ज है।
एक अज्ञात घायल चर्चा में
दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में एक अज्ञात युवक घायल होकर फुटपाथ पर बेहोश पड़ा रहा। पुलिस उसको ले गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। ये भी पता नहीं चल सका कि उसे कहां ले जाया गया और उसकी हालत कैसी है।