फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SSP took big action to see anger of BJP leader

भाजपा नेता को दरोगा ने जड़े थप्पड़, कार्यकर्ताओं का गुस्सा देख एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन

Tue, 12 Dec 2017 01:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 12 Dec 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
SSP took big action to see anger of BJP leader
कानपुर की रतनलाल नगर चौकी घेरकर हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बिजली चोरी के मामले में एक महिला की पैरवी करने कानपुर के रतनलाल नगर पुलिस चौकी पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद राजपाल को चौकी प्रभारी ने पीट दिया। उनको कई थप्पड़ मारे और गाली-गलौज की। इसकी सूचना मिलने पर सैकड़ों भाजपाइयों ने चौकी घेर ली और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और निलंबन की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस अफसरों से धक्का-मुक्की और नारेबाजी की। चौकी का बोर्ड तोड़ डाला। एसपी साउथ अशोक कुमार ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। रात में एसएसपी अखिलेश कुमार ने एसपी साउथ की रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी और एक महिला सिपाही और दो पुरुष सिपाहियों को निलंबित कर दिया। साथ मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।
 

मामले की जांच रतनलाल नगर चौकी प्रभारी कर रहे थे

SSP took big action to see anger of BJP leader
चौकी में बेहोश पड़ी महिला, चौकी में तोड़फोड़ करते भाजपा (नीचे), चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता (बगल में) - फोटो : अमर उजाला

महादेव नगर निवासी रिक्शा चालक मनोज दिवाकर पर केस्को अफसरों ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच रतनलाल नगर चौकी प्रभारी अच्छे लाल कर रहे थे। मनोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आए दिन घर आकर उनको परेशान करती थी। एक हफ्ते पहले उनकी पत्नी बेबी ने गुजैनी सबस्टेशन में 11 हजार एक सौ रुपये जुर्माना जमा कर दिया था। इसके बाद भी पुलिस वाले उनको परेशान कर रहे थे। मनोज का आरोप है कि चौकी प्रभारी 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। उनकी पत्नी ने चौकी प्रभारी को चार हजार रुपये दे भी दिए थे। छह हजार रुपये सोमवार को देने की बात कही थी, लेकिन रुपयों का इंतजाम नहीं हो पाया। इस पर पुलिस वाले ने दोपहर में उन लोगों को फिर परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद बेबी पड़ोस में रहने वाली रेखा और सोना के साथ रतनलाल नगर निवासी भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद राजपाल के घर पहुंची। उन्हें पूरा वाकया बताया। भाजपा नेता ने चौकी प्रभारी से मोबाइल पर बात की तो चौकी प्रभारी ने उनके साथ बदसलूकी की। इस पर वह बेबी को साथ लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां भाजपा नेता और चौकी प्रभारी में विवाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत चार को किया सस्पेंड

SSP took big action to see anger of BJP leader
भाजपा नेताओं से हाथ जोड़ते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आनंद राजपाल का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनको थप्पड़ों से पीटा। गाली-गलौज की और फर्जी मामले में बंद करने की धमकी दी। इसकी जानकारी पाकर भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, अनुपम मिश्रा, प्रकाशवीर आर्य, अनिल शर्मा और अनूप तिवारी समेत तमाम भाजपाई पुलिस चौकी पहुंच गए। भाजपाइयों की भीड़ देख चौकी प्रभारी वहां से खिसक गए। इसके बाद भाजपाइयों ने पुलिस चौकी में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। चौकी में लगी चौकी प्रभारी की नेम प्लेट और चौकी का बोर्ड उखाड़ कर फेंक दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों से धक्का-मुक्की भी की। एसपी साउथ ने स्थिति को संभाला। एसपी ने बताया कि आनंद राजपाल की तहरीर पर चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसएसपी ने चौकी प्रभारी अच्छे लाल, सिपाही दिलीप और अविनाश द्विवेदी और महिला सिपाही नेहा साहू को निलंबित कर दिया है। बता दें कि आनंद राजपाल की बेटी विधि राजपाल पार्टी के टिकट से इसी बार पार्षदी का चुनाव जीती है। विधि ने भी चौकी पहुंचकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed