फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP leaders threw stones injuring a dozen people

सपा नेताओं में पथराव एक दर्जन लोग घायल

Fri, 05 Feb 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
SP leaders threw stones injuring a dozen people
बाइक टकराने के मामूली विवाद में ब्रह्मनगर में सपा नेताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए, दोनों में जमकर पथराव हुआ जिसमें दो लोगों के सिर फटे और एक दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस से स्थिति न संभलते देख एसएसपी शलभ माथुर और एडीएम सिटी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री पहुंचे और भारी फोर्स व पीएसी बुलाई। देररात अनिल सोनकर की तहरीर पर रजय, जय, अजय समेत 6 लोगों पर मारपीट, बलवा, हत्या का प्रयास, एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन


रजय बाजपेई पक्ष का मेडिकल भी देर रात केपीएम अस्पताल मे चल रहा था। एसएसपी शलभ माथुर के मुताबिक दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गुरुवार शाम मूलगंज फूलवाली गली निवासी श्याम अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी को लेने ससुराल संतलाल का हाता ब्रह्मनगर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान श्याम अपने साले संतलाल के साथ बाइक से कहीं जाने को निकला तो सपा सीसामऊ विधानसभा कोषाध्यक्ष रजय बाजपेई के घर (जिसमें सपा विधायक इरफान सोलंकी का ऑफिस भी है) के सामने उसकी बाइक किसी सिख युवक से टकरा गई। मुंहाचाही के बाद सिख युवक चला गया। संतलाल का आरोप है इसी दौरान रजय बाजपेई अपने ऑफिस से बाहर आए और उससे भिड़ गए।

संतलाल के यह बताने पर कि वह सपा नेता अनिल सोनकर वारसी की दुकान में काम करता है, रजय और भड़क गए और कहा कि तुम लोग गुंडई करते हो। फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में सपा नगर-ग्रामीण अनुसूचित जाति/ जनजाति जिलाध्यक्ष अनिल सोनकर अपने दो दर्जन समर्थकों के साथ रजय के ऑफिस पहुंच गए।

अनिल का आरोप है कि रजय के घर से उन पर पथराव कर दिया गया जिसमें अनिल, संतलाल, कल्लू सोनकर, नन्हीं, मोना, सुमित, अभिषेक, श्याम घायल हो गए। इसके बाद अनिल समर्थकों ने रजय के ऑफिस में तोड़फोड़ और घर पर पथराव किया। पुलिस पहुंची लेकिन माहौल को नहीं संभाल पाई तब चार सर्किल की फोर्स को मौके पर लगाना पड़ा।


रजय का कहना है संतलाल और श्याम का विवाद किसी  सिख युवक से हुआ था, वह तो चला गया लेकिन भीड़ ने मेरे घर-ऑफिस पर हमला कर दिया। एसएसपी ने कहा कि बाइक टकराने पर दो पक्षों में मारपीट- पथराव हुआ है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed