फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP leader was attempting to throw his wife from the third floor

सपा नेता ने पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंकने का किया प्रयास

Mon, 18 May 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 18 May 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
SP leader was attempting to throw his wife from the third floor
बर्रा विश्वबैंक में सपा नेता राजू वर्मा ने पहले तो पत्नी को करंट लगाकर बेरहमी से पीटा फिर परिजनों के साथ मिलकर मकान की तीसरी मंजिल से फेंकने का प्रयास किया। पत्नी की चीख पुकार सुन पड़ोसियों ने विरोध किया तो सपा नेता भाई संग मौके से भाग निकला। पत्नी ने बर्रा पुलिस को सूचना देने के साथ ही मायके में घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पति सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगी। विश्वबैंक के-ब्लाक में रहने वाले राजू वर्मा खुद को सपा नेता बताते हैं। घर पर सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य का एक बोर्ड भी लगा है। उन्होंने उन्नाव सफीपुर में रहने वाली माधुरी से दूसरा विवाह किया है।
विज्ञापन


माधुरी का भी यह दूसरा विवाह है, पहले पति से एक दो साल की बेटी भी है। माधुरी ने बताया कि छह माह पहले बेटी हुई थी। तब से पति राजू सहित देवर कन्हैया, ननद जॉली सहित अन्य सभी लोग तरह-तरह से प्रताड़नाएं दे रहे हैं। माधुरी का आरोप है कि रविवार रात को राजू घर आने के बाद बेवजह गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। देवर, ननद सभी एकजुट होकर पिटाई करने के साथ करंट भी लगाया। इसके बाद छत पर ले गए और तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का प्रयास किया। वह रेंलिग पकड़कर चीखने लगी तो पूरा मुहल्ला इकट्ठा हो गया।


मोहल्ले वालों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो राजू और देवर कन्हैया घर के पीछे के दरवाजे से भाग निकले। बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची तो माधुरी ने आपबीती बताई। बर्रा एसओ रामबाबू ने बताया कि महिला के घर पर सिपाहियों को तैनात कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed