सपा नेता ने युवक के गुप्तांग में डाली खौलती चाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के शिवराजपुर (बिल्हौर) काकूपुर रब्बन गांव निवासी रामकुमार की तीस वर्षीय पुत्र सारांश उर्फ अर्पित ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया 22 नवंबर को वह निजी कार्य से शिवराजपुर कस्बा आया था, तभी शिवली रोड तिराहे के समीप अचानक सपा के पूर्व जिला सचिव अमित वर्मा एक लाल रंग की कार लेकर आए और साथ चलने के लिए जबरन बिठा लिया। कार के अंदर पहले से ही पांच अन्य लोग बैठे हुए थे। इनमेें शोभित वर्मा, प्रखर वर्मा को वह जानता था जबकि तीन अन्य लोगों को वह नहीं पहचानता था।
इन सभी लोगों ने कस्बे के ही एक मकान में उसे कैदकर लिया और एक कमरे में बंदकर उसकी जमकर पिटाई की। इन सभी ने उनके गुप्तांग में गर्म चाय भी डाल दी। पिटाई के कारण बेहोश हो जाने पर दूसरे दिन 23 नवंबर को इन सभी ने उसे एक सूनसान जगह पर गंगा रोड पर छोड़ दिया और मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि वादी से मिली तहरीर के आधार पर जांच कराई गई है। आरोपी अमित वर्मा, शोभित वर्मा, प्रखर और तीन अन्य के विरुद्ध बंधक बनाकर पिटाई करना, पांच व्यक्तियों को एक साथ मिलकर गिरोह बनाना और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।