फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp leader again assault

कथित सपाइयों ने समझौते के लिए फिर की मारपीट

Mon, 18 May 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 18 May 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
sp leader again assault
गोविंद नगर में युवती पि्रयंका के फांसी लगाने के मामले में फंसे कथित सपाइयों ने शनिवार देर रात फिर युवती के घर पर धावा बोल दिया। युवती के परिजनों से मारपीट की आैर धमकी देकर समझौता करने का दबाव बनाया। 
विज्ञापन


इससे गुस्साए परिजन और सैकड़ों स्थानीय लोग रविवार दोपहर विधायक सत्यदेव पचौरी के साथ थाने पहुंचे और युवती का शव रखकर हंगामा किया। इसके बाद सीओ गोविंद नगर ने परिवार की सुरक्षा के साथ ही धाराएं बढ़ाने और 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन


बाद में आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन अनशन पर बैठ गए हं।  विवेकानंद कच्ची बस्ती में रहने वाले ध्रुव प्रसाद राजमिस्त्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी 17 वर्षीय बेटी प्रियंका ने कथित सपा नेता आशीष गुप्ता और गुड्डू सिंह द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और चरित्रहीनता का आरोप लगाने से त्रस्त होकर शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस पर राजमिस्त्री ने इलाके में रहने वाले कथित सपाइयों आशीष गुप्ता, गुड्डू सिंह, मंजू सविता, रमेश ठेकेदार और उसकी पत्नी नीलम के खिलाफ तहरीर दी थी।

पुलिस ने धाराओं में खेल करते हुए तहरीर में सभी नामजद आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने (आईपीसी की धारा-306) में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी आशीष और गुड्डू को रिपोर्ट दर्ज कराने की भनक लगते ही शनिवार रात 12 बजे बाद दो दर्जन साथियों संग घर पहुंचा और समझौते का दबाव बनाया।

पिता ध्रुव प्रसाद ने विरोध किया तो आशीष और उसके साथियों ने फिर से हमला बोल दिया। ध्रुव को पिटता देख पत्नी सोनी, बेटी गुड्डी और रोशनी ने बीच बचाव किया तो सभी को पीटा और धमकी दी कि  रिपोर्ट वापस ले लो नहीं तो परिवार को खत्म कर देंगे।

रविवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवारीजन, सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों सहित गोविंद नगर विधायक सत्यदेव पचौरी के साथ गोविंद नगर थाने पहुंचे। भीड़ ने थाने के गेट पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही एफआईआर में छेड़खानी (धारा-354), जान से मारने की धमकी (506) सहित मारपीट की धाराएं (धारा- 323, 504) बढ़ाने की मांग की।

एक घंटे तक चले हंगामे से हरकत में आए गोविंद नगर सीओ ओपी सिंह ने मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया तब जाकर एक घंटे बाद हंगामा शांत हुआ। चौकी से लेकर एसएसपी तक नहीं हुई सुनवाई ः आरोपियों ने मारपीट और छेड़खानी की अति कर दी तो 20 दिन पहले पीड़ित ने दादा नगर चौकी में शिकायत की थी।

सुनवाई नहीं हुई तो थाने और फिर एसएसपी पश्चिम राजेश एस और एसएसपी शलभ माथुर तक कथित सपा नेताओं की शिकायत की थी। सत्ता की हनक के चलते काई सुनवाई नहीं हुई।

सपा नेताओं को भी इसके बारे में अवगत कराया गया। विधायक सत्यदेव पचौरी ने की आर्थिक मदद ः गोविंद नगर विधायक सत्यदेव पचौरी ने प्रियंका के परिवार वालों को आर्थिक मदद के लिए पांच हजार रुपये दिए। विधायक ने पीड़ित को आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

धरने पर बैठे आप कार्यकर्ता व परिजन मृतका प्रियंका के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए आप कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को बस्ती के बाहर धरना देकर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना शुरू कर दिया। आैर भी लोग धरने में शामिल हुए।


धरने में भारत रायोगी, करीम अहमद, सोम भारत, राधेश्याम परिहार, शिवेंद्र मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव, सुधीर, देवेश मौजूद रहे। देर शाम कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed