{"_id":"73c92617bd490ebf470fe270ba209fab","slug":"seven-pools-could-not-cut-off-the-vault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ताले काट डाले तिजोरी न खोल पाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात ताले काट डाले तिजोरी न खोल पाए
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनकी में चोरों ने गैस कटर से ज्वैलरी शॉप के सात ताले काटकर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी हटा दिए थे। इस बीच एक चोर की क्लिप बन गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पनकी गंगागंज निवासी श्रीराम रस्तोगी की मोहल्ले में ही ज्वैलरी शॉप है। श्रीराम ने बताया कि बुधवार सुबह इलाके में रहने वाले सतेंद्र कुशवाहा ने फोन पर बताया कि दुकान के ताले टूटे हैं। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि चोर दुकान के सात ताले गैस कटर से काटकर तिजोरी तक पहुंच गए थे, लेकिन मजबूत तिजोरी काटने में असफल रहे।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ कल्याणपुर और पनकी एसओ पहुंचे। तिजोरी खुलवाई तो उसमें रखी ज्वैलरी सुरक्षित मिली। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर मंकी कैप पहने हुए दिखाई दिया है। श्रीराम ने बताया कि चोर दुकान में रखी पांच हजार की आर्टीफीशियल ज्वैलरी ले गए। पनकी एसओ आशीष मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन