फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sbi branch theft took 70 thousand rupees coins

थाने के सामने एसबीआई ब्रांच से 70 हजार के सिक्के चोरी, सीसीटीवी और सायरन उखाड़ा

Tue, 29 Nov 2016 07:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 Nov 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
sbi branch theft took 70 thousand rupees coins
पुलिस के अनुसार बैंक कर्मी की हो सकती है भूमिका - फोटो : अमर उजाला
जालौन में आटा थाने के सामने भारतीय स्टेट बैंक की खिड़की काटकर चोराें ने 69,580 रुपये के दस-दस के सिक्के चोरी कर लिए। इस दौरान चोराें ने बैंक के सीसीटीवी बंद कर दिए और सायरन भी उखाड़ दिया। सुबह जब  मैनेजर बैंक पहुंचे और दरवाजा खोला तो वह खिड़की टूटी देख सन्न रह गए। अंदर देखा तो बैंक से रुपये गायब थे। उन्हाेंने थाना पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष विनोद मिश्र व सीओ सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन कराए। पुलिस ने बैंक मैनेजर की तहरीर पर चोराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन

आटा थाना के सामने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। सोमवार की शाम बैंक मैनेजर अरविंद कुमार दीक्षित बैंक बंद कर घर चले गए। देर रात चोराें ने बैंक  के पीछे लगी खिड़की के सरिया निकाल दिए और बैंक  में दाखिल हो गए। चोराें ने सबसे पहले बैंक  में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और सायरन उखाड़ दिया। इसके बाद उन्हाेंने स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ना चाहा लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोराें ने बैंक में रखे 69, 580 रुपये के दस के सिक्के चोरी कर लिए। चोर करीब 17 हजार रुपये के सिक्के बैंक में ही छोड़ गए। सुबह जब स्टाफ बैंक पहुंचा तो दरवाजा खोलते ही खिड़की टूटी देख सन्न रह गया। हालांकि स्ट्रांग रूम सुरक्षित देख बैंक कर्मियाें ने राहत की सांस ली। जब सिक्काें की बोरी देखी तो उसमें से रुपये गायब थे। बैंक  मैनेजर अरविंद कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी सीओ सुबोध गौतम को दी तो वह फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को लेकर मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस के अनुसार जिस तरह चोरी की गई उसमें बैंक के अंदर के किसी कर्मचारी की भूमिका हो सकती है। पुलिस इन सब पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जिस तरह बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे एक बात तो तय है कि चोर बैंक के अंदर का ही है। उसे बैंक के सभी कोनों की जानकारी थी। सीसीटीवी कैमरे कैसे बंद करने हैं और सायरन का कनेक्शन कहां से है, यह सब उसे पता था।
विज्ञापन

आखिर कहां थी पुलिस 
उरई। आटा थाने के सामने चोर बैंक में नकबजनी कर स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास करते रहे लेकि न पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में सवाल है कि वारदात के समय पुलिस कहां थी। ग्रामीणाें की मानें तो रोज की तरह सोमवार रात को भी पुलिस चौरा कानपुर देहात में लगने वाले बकरा व्यापारियाें से वसूली में मशगूल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed