{"_id":"60ae1b3bf173415ce4780b09","slug":"sandhya-death-case-report-on-five-including-village-head","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संध्या की मौत का मामला: चुनावी रंजिश में हत्या का दावा, ग्राम प्रधान समेत पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संध्या की मौत का मामला: चुनावी रंजिश में हत्या का दावा, ग्राम प्रधान समेत पांच पर केस
Wed, 26 May 2021 03:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 May 2021 03:27 PM IST
सार
कानपुर में छात्रा संध्या की मौत के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चुनावी रंजिश के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिठूर के लिधौरा गांव में छात्रा संध्या (21) की हत्या के मामले में परिजनों ने दावा किया है कि चुनावी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने बैकुंठपुर के ग्राम प्रधान समेत पांच पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धारा में केस दर्ज कराया है। नामजद आरोपियों में कई पुलिस की हिरासत में हैं।
उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस चुनावी रंजिश के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। लिधौरा गांव निवासी संध्या सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सब्जी लेने निकली थी। देर रात गांव के बाहर एक अमरूद के बाग में उसका शव पड़ा मिला था।
मंगलवार सुबह संध्या के भाई अविनाश ने ग्राम प्रधान बलबीर सिंह, तीन भाई सोनू, आकाश और मोनू व अमन के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। अविनाश के मुताबिक उसके ताऊ प्रकाश प्रधानी का चुनाव लड़े थे। वो हार गए थे और बलबीर जीत गए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि बलबीर ने उनके परिवार को देख लेने की धमकी दी थी। पहले 22 मई को आरोपियों ने परिवारीजनों के साथ मारपीट की और फिर सोमवार शाम बहन की हत्या कर दी। आरोप है कि साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित, गले पर मिले निशान
पुलिस ने मंगलवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत का कारण पता नहीं चल सका। ऐसे में विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतका के गले पर खरोंच के निशान मिले हैं। आशंका है कि गला दबाने का प्रयास किया गया है। इससे ये भी पता चलता है कि उसने संघर्ष किया। सूत्रों के मुताबिक शरीर में जहर मिला है। इसलिए विसरा रखा गया है। दो स्लाइड भी बनाई गई हैं।
भाई बोला, कार से भागे थे आरोपी
अविनाश के मुताबिक जब वो और उनके परिवार वाले संध्या की तलाश कर रहे थे तब वो अमरूद के बगीचे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर एक कार खड़ी थी। बाग की तरफ से अमन भागते हुए आया और इसी कार में बैठकर चला गया। पुलिस ने इन आरोपों को जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी खंगाल रही है। जिससे पता चल सकेगा कि घटना के वक्त इन सभी की लोकेशन कहां थी। केस में ये बेहद अहम है।
शव रख लगाया जाम
पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया था। परिजनों ने गांव के पहले ही सिंहपुर बिठूर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे जाम लगाया। गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों को एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने कार्रवाई आश्वासन दिया। तब जाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खोला गया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच पर केस दर्ज किया गया है। तहकीकात जारी है। चुनावी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया गया है। आरोप की गहनता से जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर