फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ruckus after dog and goat murder

कुत्ते और बकरे की हत्या के बाद थाने में जमकर हुआ हंगामा

Sat, 04 Mar 2017 01:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 01:27 AM IST
ruckus after dog and goat murder
डेमो पिक
बेजुबानों की हत्या पर अब खुलकर आवाजें उठने लगी हैं। जानवरों की हत्या के ऐसे ही दो मामले यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार को सामने आए। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने में जमकर हंगामा भी हुआ। 


गला मरोड़कर बकरे की हत्या
कमालगंज  थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी रामगुनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बकरी का बच्चा गली में खेल रहा था। खेलते खेलते वह पड़ोस के ही रामआसरे के दरवाजे पहुंच गया। इस पर गुस्साए राम आसरे और उनके साथी संजीव ने बकरी के बच्चे का गला मरोड़ दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घर पर चढ़ आए और गाली गलौज करने लगे। एसओ सुनील यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।


पालतू कुत्ते को जहर देकर मारने की तहरीर
नवाबगंज गांव सिरौली निवासी नेकसी देवी ने गांव के एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा गया कि उसके पति शिवकरन की मृत्यु हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती है। इस कारण एक कुत्ते को पाला था। गुरुवार की देर शाम पड़ोसी ने उसके कुत्ते को जहर दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नवाबगंज थाने में हंगामा भी किया गया। 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed