{"_id":"5d677cdf8ebc3e01557e54b4","slug":"robbery-in-house-of-animals-trader-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पशु व्यापारी के घर बदमाशों का धावा, बंधक बना लूट ले गए लाखों रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पशु व्यापारी के घर बदमाशों का धावा, बंधक बना लूट ले गए लाखों रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर
Thu, 29 Aug 2019 01:06 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार रात पशु व्यापारी के घर लाखों की डकैती का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित खाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
यह घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला ताजपुर की है। यहां इकलाख मवेशियों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। बुधवार रात घर में उनकी पत्नी तरन्नुम, अपने तीन पुत्रों बिलाल, निहाल और सुभान के अलावा भांजे फैजल के साथ सोई थी।
रात लगभग 1 बजे सीढ़ी के सहारे घर के पूरब की दीवार को फांद कर अंदर घुसे 8-9 नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद तरन्नुम से सेफ की चाबी छीनकर सेफ में रखे 450 ग्राम सोने के जेवर और 4,52,000 लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे।