फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   roadways bus and truck accident, 10 passenger injured

रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 घायल

Thu, 29 Oct 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 29 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
महोबा से कानपुर जा रही रोडवेज बस घाटमपुर के जहांगीराबाद गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के चालक-परिचालक समेत 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घाटमपुर सीएचसी से छह घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। बुधवार की सुबह बस महोबा की ओर सवारियां भरकर कानपुर जा रही थी। सुबह सात बजे बस जहांगीराबाद गांव के पास पहुंची।
विज्ञापन


तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जहांगीराबाद गांव के लोग पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल हुए बस यात्रियों को वाहनों में लदवाकर सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने छह घायलों को कानपुर, अन्य का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर जाने दिया। हादसे में रामबहादुर (45), बस चालक सूर्यप्रकाश (48) निवासी आवास-विकास नौबस्ता (कानपुर), माधुरी (50) पत्नी रामसुंदर निवासी झलोखर, थाना कुरारा (हमीरपुर), शिवसिंह (52) इटर्रा (घाटमपुर), दिवाकर शुक्ला (42) निवासी विकास नगर (नवाबगंज) कानपुर, बस का परिचालक चुन्नीलाल (58) निवासी शास्त्रीनगर (घाटमपुर) और मीना देवी राठौर (58) पत्नी हरगोविंद निवासी कोंच (जालौन) सहित छह लोगों को कानपुर रेफर किया गया है।

डाक्टरों ने तीन घायलों की हालत गंभीर बताई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed