फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape in kalyanpur

कल्याणपुर में छात्रा से दुष्कर्म

Sun, 21 Feb 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rape in kalyanpur
कल्याणपुर मकड़ीखेड़ा में 11 फरवरी को घर में अकेली किशोरी को बंधक बनाकर पड़ोसी युवकों ने रेप किया था। थाने से टरकाने के बाद पीड़ितों ने एसएसपी से गुहार लगाई तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


मकड़ीखेड़ा सीएनजी पेट्रोलपंप के पास रिक्शा चालक परिवार के साथ रहता है। रिक्शा चालक ने बताया कि 11 फरवरी को वह काम पर और पत्नी एक रिश्तेदार के घर गई थी। घर में सिर्फ कक्षा-8 में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बेटी मौजूद थी। आरोप है कि बेटी को घर में अकेला देख पड़ोस में रहने वाले सोनू और अर्जित ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घर लौटकर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने कल्याणपुर थाने और सीओ कार्यालय गए, लेकिन उन्हें टरका दिया गया। चौकी, थाने और सीओ कार्यालय के एक सप्ताह तक चक्कर काटने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी सोनू और अर्जित के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकी, एसीएसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा।

छात्रा से रेप की कोशिश
गोविंद नगर में हाईस्कूल की छात्रा से पड़ोसी युवक ने रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पड़ोस वाले दौड़े और आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।  रामआसरे नगर निवासी लोडर चालक की 14 साल की बेटी हाईस्कूल की छात्रा है।

शनिवार शाम वह घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला छोटू जबरन उसके कमरे में घुसा और उसका मुंह दबाकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। छात्रा की चीख सुन पड़ोसियों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर एपी श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।


दोस्तों के सामने पत्नी को परोसने पर रिपोर्ट
कानपुर। फजलगंज में एक युवक ने पत्नी को दोस्त के सामने परोस दिया। पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट करने के साथ ही उसे मजबूर किया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, जान की धमकी में रिपोर्ट दर्ज की है। रामबाबू हाता फजलगंज निवासी ऋषि गौड़ की शादी एक साल पहले हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed