फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape from girl

किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी फरार

Wed, 16 Sep 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 16 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से उसके सौतेले पिता के साथ आए एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। ग्रामीणों को सूचना लगते ही सौतेले पिता को पहले धुना फिर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


इधर, मौका पाकर आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस से किशोरी ने सौतेले पिता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी ने घटना बयां करते हुए पुलिस बताया कि उसके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मां ने दूसरे गांव के व्यक्ति से विवाह कर लिया। बाबा ने देखभाल के लिए मां को सौतेले पिता के साथ रहने की अनुमति घर में ही दे दी थी। सौतेले पिता गलत चाल चलन का आरोप लगाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की गैर हाजिरी में दो बार दुष्कर्म भी किया। बताने पर जान से मार देने की धमकी देता है। मंगलवार को वह अपने साथ एक व्यक्ति ले कर आया। उसके सामने गलत चाल चलन का आरोप लगाकर डांटने लगा।

इस बात पर वह रोने लगी, और कमरे में चली गई। तभी पीछे सौतेले पिता के साथ उक्त व्यक्ति भी कमरे में चला गया। उसने उसको पकड़ कर जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर मां दौड़कर आ गई।

विरोध करने पर उसने मां से भी मारपीट कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण दौडे़ तो आरोपी भाग निकला। सौतेले पिता ने उसका पक्ष लेते हुए शांत रहने को कहा। ग्रामीणों को आते देखकर सौतेला पिता भागने लगा। ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पीटा।

किशोरी ने अपनी पीड़ा सभी के सामने बयां की। पुलिस चौकी के दरोगा पदमसिंह ने किशोरी के सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया। आरोपी की जानकारी करने पर उसने पहचान होने से मना कर दिया।


ग्रामीणों में किशोरी के सौतेले पिता के खिलाफ आक्रोश है। कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। किशोरी को उसकी मां अपने साथ ले गई है तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed