{"_id":"581cd3fe4f1c1bac31438b86","slug":"rape-attempt-with-eight-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर गेम खिलाने का दिया लालच, फिर मासूम से रेप का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर गेम खिलाने का दिया लालच, फिर मासूम से रेप का किया प्रयास
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जूही इलाके में आठ साल की बच्ची से बिजली मैकेनिक ने रेप का प्रयास किया। दरिंदा मोबाइल पर गेम खिलाने का लालच देकर बच्ची को अपने घर ले गया था। कमरे में बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो आस पड़ोस के लोगों ने मैकेनिक को दबोचकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
रविदासपुरम निवासी मजदूर की बेटी क्षेत्र के स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। शुक्रवार सुबह घर पर बच्ची अकेली थी। इसी बीच बिजली मकैनिक उदयराज मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने से उसे अपने घर ले गया। कमरे में गलत हरकत करने की कोशिश की तो बच्ची ने शोर मचा दिया।
इस पर आस-पास के लोग उदयराज के कमरे के बाहर एकत्र हो गए। मौके पर बच्ची को देखकर पब्लिक का गुस्सा फूट पड़ा। मैकेनिक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाल कर दिया गया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उदयराज पहले भी उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर चुका है। एसओ रामलाल पांडेय का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप का प्रयास और पॉस्को एक्ट में तहत कार्रवाई की गई है।