पुलिस की वैन से गायब हो गए 2 कैदी, सिपाहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर थाना दादरी क्षेत्र के रुशाली निवासी अजय चौहान सिंह इसी जनपद के थाना पहासू गुमना गढ़ नई बस्ती निवासी रुपेंद्र उर्फ चुन्ना फतेहगढ़ जिला जेल में बंद थे। मंगलवार को दोनों को बुलंदशहर पेशी सरकारी गाड़ी से हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, सिपाही सुधीर कुमार व राजीव के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भेजा गया था। बुलंदशहर में पेशी के बाद दोनों को उसी वैन से वापस फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ लाया जा रहा था। तीनों सिपाही चालक वाली केबिन में बैठ गए। दोनों कैदी पीछे वैन में बैठे थे।
एसपी ने सिपाहियों से की पूछताछ
इसी बीच एटा के थाना थाना अलीगंज के पास वैन धीमी होने पर दोनों कैदी पीछे से कूद कर भाग गए। सिपाहियों ने वैन रोककर उन्हें खोजने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिले। इस पर मामले की सूचना स्थानीय थाना के साथ फतेहगढ़ पुलिस को भी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे उन्होंने घटना के संदर्भ में सिपाहियों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ राजेपुर थाना में डकैती व हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दोनों आरोपियों पर करीब 46 मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तीनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।