फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   prime minister and chief minister akhileshs face kites seized

पीएम मोदी और सीएम अखिलेश का चेहरा लगी पतंगें जब्त, दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

Fri, 13 Jan 2017 06:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
prime minister and chief minister akhileshs face kites seized
मोदी व अखिलेश की फोटोयुक्त पतंगें - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आचार संहिता का डंडा पतंग दुकानदारों के ऊपर भी पड़ा है। शुक्रवार को फर्रुखाबाद में उड़नदस्ता प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ एक दर्जन से अधिक दुकानों पर छापा मारा। कई दुकानों से अखिलेश व मोदी की फोटोयुक्त पतंगों को कब्जे में लिया है। एसएसआई ने बताया कि दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पतंग की दुकानों पर पार्टी की पतंगों की बिक्री होने की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई थी। इस सूचना पर शुक्रवार को उड़नदस्ता प्रभारी मुकेश जायसवाल, सीओ सिटी आलोक सिंह और कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला सुतहट्टी में स्थित पतंगों की दुकानों पर छापेमारी की। इसके बाद टीम ने चौक बाजार, मोहल्ला नवाब दिलावरजंग, मोहल्ला पक्कापुल, मोहल्ला रकाबगंज, मोहल्ला बजरिया स्थित पतंगों की दुकानों पर छापेमारी की। टीम को भारी मात्रा मेें दुकानों में पतंगों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा मुखिया मुलायम सिंह की फोटो लगी थी। इसके अलावा कुछ पतंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो छपी थी। पुलिस ने सभी पतंगों को जब्त कर कोतवाली में जमा कर दिया। पतंगों की दुकानों पर अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप है। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर चले गए। एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चौक बाजार में स्थित मनीश सक्सेना, मोहल्ला नवाब दिलावरजंग में शकील, सतीश, मोहल्ला सुतहट्टी में रंजीत, गुड्डू, मोहल्ला पक्कापुल में प्रवीनकुमार, मोहल्ला बजरिया में विवेक सक्सेना, मोहल्ला पक्कापुल में प्रेमसिंह, मोहल्ला रकाबगंज निवासी नसीम की दुकानों पर यह पतंगें मिली हैं। इन लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed