फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   priest ruthlessly killed in temple

‘हे भगवान! मंदिर में साे रहे पुजारी को इतनी बेरहमी से किसने मारा’?, सबकी जुबान पर एक ही सवाल

Mon, 03 Jul 2017 09:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
priest ruthlessly killed in temple
पुजारी की फाइल फोटो, मंदिर में जांच पड़ताल करती पुलिस
यूपी के फतेहपुर में सोमवार तड़के दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई। यहां के गुगौली गांव में मंदिर के अंदर सो रहे पुजारी को उस समय मार डाला गया जब वह गहरी नींद में सो रहा था। पुलिस की मानें तो हत्यारा कोई करीबी ही है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

 

फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में रविवार रात भवानी देवी मंदिर परिसर में सो रहे पुजारी कुंवर बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उनके सिर में गोली मारी जिससे मौके पर ही सांसे थम गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।

विज्ञापन


कुंवर बहादुर सिंह 68 गुगौली गांव में ही रहा करते थे। यह चार भाइयों में बड़े थे। दो भाई अविवाहित हैं। इनकी भी शादी नहीं हुई थी। 3 साल से यह हर रात मंदिर परिसर में ताला लगाकर बाहर बने चबूतरे पर सोया करते थे। रविवार रात भी कंबल लपेटकर यह सोए थे। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो आसपास खून फैला हुआ था। जिस करवट सोए थे बदमाशों ने उसी करवट सिर में गोली मारी थी। सिर में एक जगह बड़ा घाव और एक छोटा घाव है। फॉरेंसिक टीम का मानना है कि शायद बदमाशों ने दो गोली मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्ते में 320 रुपए मिले

priest ruthlessly killed in temple
पुजारी की फाइल फोटो

मंदिर परिसर खुला पाया गया हालांकि पास ही कुंडी में टंगे कुर्ते में 320 रुपए मिले । मंदिर के भीतर बॉक्स पूजा का सामान सब कुछ जैसे का तैसा था। केवल दानपात्र चाबी से खुला हुआ था जिसमें कुछ सिक्के देखे गए । यह मंदिर ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है । इस वजह से मंदिर में जमीन का कोई विवाद नहीं है। रेलवे लाइन किनारे बने इस मंदिर में चढ़ावा भी कम ही आता था। पुजारी का एक भाई फौज से रिटायर हैं जो खेती काम देखते हैं और दूसरा भाई कहीं बाहर नौकरी करता है।

हत्यारे ने किया पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास

priest ruthlessly killed in temple
जांच पड़ताल करती पुलिस

एक भाई घर में ही रहकर खेती में सहयोग करते हैं। एसपी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। लोगों और फॉरेंसिक टीम से बातचीत के बाद उन्होंने बताया कि फिलहाल अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है ।फौरी तौर पर जमीन या परिवार का कोई भी बात सामने नहीं आ रहा पर यह तो तय है कि हत्या की गई है जरूर कोई ना कोई ठोस वजह होगी । जहां तक दानपात्र खुले होने की बात है तो वह पुलिस को भ्रमित करने के लिए भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed