फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pregnant women died in up

दर्द से तड़पती रही गर्भवती महिला डाॅक्टराें के अाभाव में ताेड़ा दम

Fri, 06 Apr 2018 08:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Apr 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
pregnant women died in up
रानी देवी
चित्रकूट के रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती महिला दर्द से तड़प रही थी। उसकी चीखें पूरे अस्पताल में गूंज रहीं थी पर डाॅक्टराें के कांनाें में इसके बाद भी जूं तक नहीं रेंगा। प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ने का इंतजार हाेता रहा अाैर फिर उसने दम ताेड़ दिया। 
विज्ञापन


रैपुरा थाना क्षेत्र के खोर गांव निवासी हुबलाल ने बताया कि उसकी बहू रानी देवी (25) पत्नी लवकुमार कोल को गुरुवार रात को प्रसव पीड़ा हुई। आशा गनेशिया व सास चांदनी उसे लेकर रामनगर पीएचसी पहुंचीं। आरोप है कि दर्द से कराह रही महिला का स्टाफ ने सही से इलाज नहीं किया। रात को जब दर्द बढ़ा तो नर्स ने प्रसव कराया। इसके बाद रानी ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि प्रसव के कुछ देर बाद रानी की हालत बिगड़ने लगी। सूचना देने के बाद भी डाक्टर और स्टाफ नहीं पहुंचा। आधे घंटे बाद नर्स व अन्य कुछ कर्मचारी पहुंचे और जांच के बाद बताया कि रानी की मौत हो चुकी है। इतना सुनते ही परिजनों में आक्रोश बढ़ गया। शव को अस्पताल गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डाक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर मऊ एसडीएम राममूूर्ति त्रिपाठी व सीएमओ डा. रामजी पांडेय मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसओ संतशरण ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला का पति गुजरात के राजकोट में एक नमकीन फैक्ट्री में काम करता है। रानी की शादी छह साल पहले हुई थी। उसके एक पुत्र प्रांशू है। उधर, सीएमओ डॉक्टर रामजी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार डाक्टर प्रबल प्रताप सिंह व नर्स अनुराधा ड्यूटी पर थीं और दोनों से पूछताछ होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed