{"_id":"7e50e3e66594c09f9e9ce7ac33b50bb4","slug":"polytechnic-student-at-loggerheads-in-an-icu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक में भिड़े छात्र, एक आईसीयू में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालीटेक्निक में भिड़े छात्र, एक आईसीयू में
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पालीटेक्निक में वर्चस्व के लिए छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे तीन छात्र घायल हो गए। एक घायल इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र अरुण यादव को हैलट आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पालीटेक्निक के प्रिंसिपल आरके सिंह ने बताया की मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई है जिसकी अगुआई वह स्वयं करेंगे। समिति एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट देगी। वहीं आक्रोशित छात्रों ने प्रिंसिपल पर ही भेदभाव का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे केमिकल प्रथम वर्ष के छात्रों ने अचानक दूसरे गुट के छात्रों पर हमला कर दिया। टेक्सटाइल प्रथम वर्ष के छात्र अवनीश यादव ने बताया कि केमिकल प्रथम वर्ष के छात्र चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, देवेश गुप्ता, नीलेश मौर्या, आलोक, सत्यव्रत अपने एचओडी एके मिश्रा के साथ आए और अरुण को पीटने लगे।
विज्ञापन
अरुण सीढ़ियों से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर भाग गए। बाद में अरुण को हैलट ले जाया गया।
‘बाहरी’ बनाम लोकल में वर्चस्व की लड़ाई
पालीटेक्निक में स्थानीय और हॉस्टल के छात्रों के बीच वर्चस्व की पुरानी लड़ाई है। बैच बदल जाते हैं लेकिन यह लड़ाई नहीं खत्म हो रही है। बाहरी छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल से लेकर टीचर तक सब स्थानीय छात्रों का ही पक्ष लेते हैं।
हॉस्टल के छात्रों ने आरोप लगाया कि स्थानीय छात्र अपने साथ गुंडे लेकर हमारे साथ मारपीट करते हैं। शुक्रवार रात को कुछ स्थानीय छात्रों ने हॉस्टल के छात्रों के साथ मारपीट की थी। शनिवार सुबह अरुण मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान करने वाला था। इसीलिए स्थानीय छात्रों ने उससे मारपीट की।