फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police take easily the inform of murder

हत्या की सूचना भी हल्के में लेती रही पुलिस

Wed, 24 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police take easily the inform of murder
निशा की मां और भाई ने सोमवार को ही पुलिस को बताया था कि अशोक ने उन्हें फोन कर कहा था बेटी की हत्या कर दी है, लाश उठा ले जाओ। इस पर पुलिस लोहारन भट्ठा पहुंची लेकिन शव तलाश नहीं पाई।
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया ही नहीं। फौरी जांच कर लौट गई। उसी समय पुलिस सक्रिय हो जाती तो मोबाइल की लोकेशन से आरोपी को भी पकड़ा जा सकता था। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि निशा के घर वालों ने किसी ऊषा के मकान के बारे में जानकारी दी थी।  पुलिस ऊषा लाल के मकान में तलाश करने गई थी लेकिन अशोक ऊषा साहू के मकान में रहता था। वहीं अब बेटी का शव मिलने की सूचना पर उसके घर वाले ही नहीं आ रहे हैं, ऐसा क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी नाम से अशोक ने लिया था कमरा
पुलिस के मुताबिक अशोक ने वीरेंद्र नाम से डेढ़ महीने पहले ऊषा साहू के घर में खुद को ड्राइवर बताते हुए एक कमरा लिया था। निशा को अपनी पत्नी बताकर वह कभी-कभी उसे कमरे में लाता था। मकान मालिक ऊषा के मुताबिक वह शनिवार को परिवार सहित शादी में गई थीं और सोमवार रात को लौट कर आई थीं। मंगलवार सुबह से ही अशोक के कमरे से दुर्गंध आ रही थी जिसकी सूचना पुलिस को दी थी।

फोन की लोकेशन गोरखपुर
पुलिस ने सोमवार को ही निशा और अशोक के फोन नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया था। सोमवार दिन  में निशा और अशोक दोनों के नंबरों की आखिरी लोकेशन गोरखपुर मिली थी, जिसके बाद से दोनों मोबाइल बंद आ रहे हैं। इसका मतलब अशोक निशा का फोन ले गया है।

पहुंचे एसएसपी, फोरेंसिक टीम
घटनास्थल पर एसएसपी शलभ माथुर, एसपी पश्चिम सचिंद्र पटेल समेत फोरेंसिक टीम और स्निफर डाग स्क्वाड के साथ पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि परिवार वालों ने सोमवार को ही अशोक शर्मा पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया था जिसकी तलाश की जा रही है। साक्ष्यों के अनुसार निशा की हत्या गला काटकर की गई थी। उसे किसी धारदार हथियार से काटा गया था। दाहिनी तरफ कनपटी पर भी गंभीर चोट के निशान थे।


लाश में पड़ गए थे कीड़े
लाश में कीड़े पड़ चुके थे, फोरेंसिक टीम के अनुसार लाश कम से कम तीन दिन पुरानी थी। फोरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक मौत के 72 घंटे बाद लाश में कीड़े पड़ने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed