फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police sluggish in cold thieves tight

ठंड में पुलिस सुस्त तो चोर चुस्त

Sat, 10 Dec 2016 10:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 10:34 PM IST
सार

एक भाई के घर व दूसरे के दुकान में चोरी
तीन लाख का माल उड़ा ले जाने की तहरीर 
दूसरी मंजिल पर परिवार संग रहता था टीचर  

विज्ञापन
police sluggish in cold thieves tight
डेमो

विस्तार

ठंड में पुलिस सुस्त और चोर चुस्त हो गए हैं। ललौली थाना क्षेत्र में सगे भाइयों को चोरों ने निशाना बनाया है। एक के घर और दूसरे की दुकान से लाखों का माल ले उड़े। इलाकाई व्यापारियों में घटना से दहशत है। एक हफ्ते पहले भी चोरों ने आधा दर्जन घरों और दुकानों में चोरी की थी। खुलासा एक का भी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय के टीचर कौशल कुमार सिंह का बहुआ में इंटर कालेज के सामने मकान है। मकान के नीचे हिस्से में दुकान है। रेडीमेड की दुकान टीचर के शहर के चित्रांश नगर में रहने वाले भाई रिटायर्ड फौजी अनिल कुमार सिंह चलाते हैं। टीचर ने बताया कि मकान के पीछे ईंट निकली हुई हैं। उसके सहारे चोर छत पर चढ़े। वहां से नीचे उतरे और घर में कमरों तक पहुंच गए।
विज्ञापन


कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब सवा लाख कीमत के सोने के  जेवरात लॉके ट, चेन, अंगूठी, हार, चांदी के जेवरात, 45 हजार रुपये नकदी पार कर ले गए। चोर नीचे हिस्से में दुकान तक पहुंचे। गैलरी में खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर चोर उसे भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ही भाई की दुकान में लगे ताले टूटे देखे। रिटायर्ड फौजी ने बताया कि रेडीमेड कपड़े, जींस, शर्ट, वुलेन आइटम करीब एक लाख कीमत के पार कर ले गए हैं। दुकान के गोलक  से भी पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं। घटना की खबर पर एसओ श्रीप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके  की जांच के बाद पीड़ित को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed