{"_id":"6135092f95e56b69ed02a654","slug":"police-filed-a-report-of-assault-and-fraud-on-the-dead-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी भी क्या जल्दी: जालौन पुलिस से हुई बड़ी चूक, मुर्दे पर कर दी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऐसी भी क्या जल्दी: जालौन पुलिस से हुई बड़ी चूक, मुर्दे पर कर दी एफआईआर
Mon, 06 Sep 2021 12:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:01 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार का कहना है कि मृत व्यक्ति के खिलाफ रिपार्ट दर्ज का मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जानकारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सागर गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने मृत युवक पर मारपीट और थोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एफआईआर के आरोपी की दो दिन पहले ही फांसी लगाने से मौत हुई थी। मामले की सूचना फैली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एसपी रवि कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में शनिवार की रात को सागर गुप्ता नाम के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद में उसके खिलाफ पत्नी की तहरीर पर मारपीट व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। परिजनों ने बताया कि सागर ने पूजा के साथ प्रेम विवाह किया था। पर पत्नी का आरोप है कि सागर उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में पुलिस की चूक यह हो गई कि जो व्यक्ति मर चुका था। उस पर रिपोर्ट कैसे दर्ज कर ली गई। कोतवाल विनोद कुमार पांडे का कहना है कि तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार का कहना है कि मृत व्यक्ति के खिलाफ रिपार्ट दर्ज का मामला संज्ञान में आया है।
पूरे मामले की जानकारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। एफआईआर जल्दबाजी में हुई है या किसी गलतफहमी में। इसकी गंभीरता से जांच कराने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।